SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पुणे से आई एयर होस्टेस का MP-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मर्डर, लूट के लिए नकाबपोशों ने पीठ पर किए 4 वार! दोनों राज्यों में हड़कंप

दिवाली की छुट्टियां मनाने के लिए मायके आई एयर होस्टेस की मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बॉर्डर वाले गांव में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद से दोनों राज्यों की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 15, 2026, 22:39 IST | Updated: Nov 15, 2026, 22:44 IST
Image Credit: एमपी-महाराष्ट्र सीमा पर पुणे की एयर होस्टेस वर्षा तुरकर का मर्डर (फाइल फोटो)
Join

मध्य प्रदेश में एक बेहद दर्दनाक और उलझा देने वाला मामला सामने आया है. दिवाली की छुट्टियां मनाने के लिए पुणे से अपनी बेटी के साथ मायके आई एयर होस्टेस की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. मर्डर के साथ ही महिला से कीमती सामान और पैसे भी लूट लिया गया. महिला के साथ घूमने गए मित्र की सूचना पर उसके जीजा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दीवाली पर घूमने के लिए मायके आई थी एयर होस्टेस

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्षा तुरकर (35 वर्ष) पुणे में एयर होस्टेस का काम करती थीं. उनके दो बच्चे हैं, जबकि पति इंदौर में एक एयरलाइन कंपनी में काम करते हैं. उनका मायका बालाघाट के किन्ही गांव में हैं. दिवाली पर वे अपनी ढाई वर्षीय बेटी के साथ मायके हुई थीं.

वे 14 नवंबर की शाम को वे अपने परिचित दोस्त रितेश अग्रवाल निवासी गोंदिया के साथ बोंडरानी घूमने पहुंची थी. उसी शाम करीब 6 बजे रितेश ने वर्षा के बहनोई अश्विनी पटेल को फोन करके वारदात की जानकारी दी. रितेश ने अश्विनी को बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने दोनों पर चाकू से हमला कर लूटपाट की, जिसमें वर्षा तुरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं. हमलावर ने महिला की पीठ पर चार वार किए.

हमले के बाद जेवरात लूट ले गए हमलावर

रितेश ने उन्हें यह भी बताया कि हमलावर उनसे सोने के कड़े, हार और 40 हजार रुपये नकद लूटकर ले गए. इस सूचना के तुरंत बाद अश्विनी पटेल मौके पर पहुंचे और वर्षा को लेकर खैरलांजी अस्पताल पहुंचे. वहां पर डॉक्टरों ने चेकअप के बाद लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम के स्लम एरिया में 7 महीने से चल रहा था कथित धर्मांतरण, HR और लीड एनालिस्ट समेत 4 गिरफ्तार

वारा सिवनी इलाके के थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया कि इस मामले में परिवार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया है. डॉग स्कवायड और मुखबिर तंत्र के जरिए हमलावरों का पता लगाया जा रहा है. मृतका के मित्र से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, आरोपियों का सुराग नहीं मिला है. पोस्टमार्टम के बाद वर्षा का शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

महाराष्ट्र पुलिस क्यों कर रही मामले की जांच?

खास बात ये है कि जिस जगह पर वर्षा का शव मिला, वह महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के दवनीवाड़ा थाना क्षेत्र में आता है. यही वजह है कि मामले की मुख्य विवेचना महाराष्ट्र पुलिस कर रही है. लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस भी इस मामले की जांच में शिद्दत से जुड़ी है. पीड़ित परिवार ने इस मामले में हत्यारों का पता लगाने और कड़ी सजा देने की मांग की है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES