App

कोई ग्रिल से लटका, तो किसी ने कूदकर बचाई जान, IT कंपनी में आग से मची चीख-पुकार; 5 अस्पताल में भर्ती

अहमदाबाद के थलतेज स्थित मैग्नेट कॉर्पोरेट पार्क (IT Park) में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी होते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और लोगों को निकालने का काम किया गया.

कोई ग्रिल से लटका, तो किसी ने कूदकर बचाई जान, IT कंपनी में आग से मची चीख-पुकार; 5 अस्पताल में भर्ती
Image Credit: अहमदाबाद में आईटी कंपनी की इमारत में लगी भीषण आग. (फोटो- सोशल मीडिया)

अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है.सोमवार देर रात अहमदाबाद के थलतेज इलाके में एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिसमें भारी नुकसान हुआ है. इस आगजनी की घटना में कम से कम पांच लोगों के घायल होने की सूचना है. इसमें दो लोग ऐसे भी जो,  आग लगने के बाद बाहर निकल रहे थे और झुलस गए.

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि थलतेज स्थित मैग्नेट कॉर्पोरेट पार्क में बिजली के केबल डक्ट में आग लगने की सूचना मिलने के बाद, अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (AFES) की 12 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. अग्निशमन विभाग ने कहा कि दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही एक शख्स ऊपर से नीचे कूद गया.

कैसे लगी आग?

जानकारी के अनुसार, ये आग इमारक की दूसरी मंजिल पर लगी थी, जिसमें पहली और दूसरी मंजिल सबसे अधिक प्रभावित हुए. जिस दौरान आग लगी, उस वक्त वहां पर 40 लोग मौजूद थे. इसमें अधिकांश कर्मचारी थे. इस घटना को लेकर एक अन्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले की कई लोग बाहर निकल आए थे. वहीं, AFES की टीमों ने आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

बताया जाता है कि इमारत के भीतर रखे फर्नीचर में तेजी से आग फैली, जिस कारण धुआं काफी ज्यादा हो गया और लोगों को बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया. आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है. घटना को लेकर अधिकारियों ने कहा कि घटना में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो अन्य को निजी वाहनों से सोला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया.

घायलों का उपचार जारी

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बताया कि घायलों की उम्र 20 से 50 साल के बीच की है. घायलों में कई बुरी तरीके से जख्मी हुए हैं,जिन्हें चिकित्सकों की निगारानी में रखा गया है. सोमवार देर रात उनकी हालत स्थिर थी. चिकित्सकों ने बताया कि  20 और 35 साल के दो मरीज, बाहर निकलने की कोशिश में दूसरी और तीसरी मंजिल से कूदने के कारण घायल हो गए. उनके सिर पर कोई चोट नहीं आई है और उनकी हालत स्थिर है. वहीं, एक अन्य मरीज को मामूली खरोंचें आई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More