SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वर्दी का फर्ज निभाओ, चार साल बाद घर बसाओ! अग्निवीरों को मोदी सरकार दे सकती है एक और सौगात

अग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन पीरियड मिलने से उनका करियर तो सेट हो गया है, लेकिन अब उनका निजी जीवन पर सस्पेंस खड़ा हो गया है. सवाल यह है कि क्या अग्निवीर 4 साल बाद शादी कर सकेंगे या उन्हें 6 साल तक इंतजार करना होगा?

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 12, 2026, 12:20 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 01:44 PM IST
Image Credit: अग्निवीरों की शादी पर बड़ा खुलासा (AI तस्वीर)
Join

केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में 'अग्निवीर' योजना में बड़ा बदलाव करते हुए 2 साल का एक्सटेंशन पीरियड देने को मंजूरी दी थी. इसका फायदा उन 75 फीसदी अग्निवीरों को मिलेगा, जो 4 साल की सेवा के बाद बाहर होने की कगार पर थे. जानकारी के मुताबिक, पहले बैच के करीब 24 हजार 400 अग्निवीर अपनी चार साल की सेवा पूरी करने के करीब थे, लेकिन अब उन्हें 2 साल का अतिरिक्त कार्यकाल मिल सकेगा. इस नियम के साथ ही अग्निवीरों की शादी को लेकर बड़ा सस्पेंस खड़ा हो गया है. नियमों के तहत अग्निवीर अपने कार्यकाल तक शादी नहीं कर सकता है. नए नियम के तहत अग्निवीरों का कार्यकाल 6 साल का हो गया है. इससे अग्निवीर की शादी की समय सीमा क्या होगी, इसका पेंच उलझ गया है. हालांकि, अब सेना ने इस सवाल का जवाब दे दिया है.

अग्निवीर की शादी पर क्या हैं नियम?

अग्निपथ योजना की शर्तों में यह साफ है कि उम्मीदवार का भर्ती के वक्त अविवाहित होना अनिवार्य है. मतलब साफ है कि किसी भी अग्निवीर को अपने कार्यकाल में शादी करने की इजाजत नहीं है. इस नियम पर सेना का तर्क है कि सेना की ट्रेनिंग काफी कड़ होती हैं और सैन्य अनुशासन सर्वोपरि होता है. इसके अलावा अग्निवीर को कई खतरनाक ऑपरेशन्स के लिए तैयार किया जाएगा, इसी कारण से उन्हें अविवाहित रहने की शर्त लागू की गई है. हालांकि, यह नियम उस वक्त बना था, जब अग्निवीर का कार्यकाल 4 साल का था. अब कार्यकाल को दो साल के लिए और बढ़ा दिया गया है.

अग्निवीर की शादी पर क्यों उठे सवाल?

दरअसल, अग्निवीर योजना में साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल तक के युवा ही अप्लाई कर सकते हैं. अगर किसी अग्निवीर की उम्र 18 साल मानी जाए, तो 4 वर्ष के कार्यकाल के बाद उसकी उम्र 22 साल हो जाएगी. वहीं 2 साल एक्सटेंशन के बाद वह 24 वर्ष का हो जाएगा. वहीं, जो 21 वर्ष की उम्र में अग्निवीर बनने वाला शख्स 6 साल बाद 27 वर्ष का हो जाएगा. इस लिहाज से उनके गृहस्थ जीवन का पड़ाव काफी मायने रखता है. 

अग्निवीर की शादी पर सेना का खुलासा

वहीं, अब सेना की ओर से अग्निवीर की शादी पर बड़ा खुलासा किया गया है. सेना की ओर से साफ कर दिया कि अग्निवीर की शादी से जुड़ी पाबंदी केवल शुरुआती 4 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान लागू रहेगी. अग्निवीरों के पहले बैच को उनके चार साल के कार्यकाल के पूरा होने के बाद उपलब्ध विकल्पों के बारे में जानकारी देने के लिए तीनों सेनाओं की ओर से संयुक्त रूप से एक 'ट्राई-सर्विस आउटरीच प्रोग्राम' चलाया जा रहा है. इसमें शादी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जा रही है. इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि अग्निवीर के कार्यकाल में 2 साल के विस्तार को 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' कहा जाएगा. इस वजह से अग्निवीर 4 साल बाद शादी कर सकता है.

ये भी पढ़ें- गोलियां बरसाईं, 15 सेकंड में भाग निकला: CRPF की टीम पर हमले के पीछे कौन? लश्कर के वांटेड आतंकी लतीफ भट पर घूमी शक की सुई

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES