)
अमृतसर में 10 नवंबर को बरामद हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) और हैंड ग्रेनेड के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पकड़े गए मुख्य आरोपी गुरकिरपाल सिंह उर्फ गुरपाल (निवासी गांव चीचा) ने पूछताछ में कई राज उगले हैं. सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने कबूल किया है कि इन खतरनाक हथियारों से किसी बड़े सैन्य ठिकाने या किसी राजनीतिक पार्टी के दफ्तर को उड़ाने की साजिश रची जा रही थी. ये भी खुलासा हुआ है कि जब्त किए गए हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए थे.
दरअसल, अमृतसर ग्रामीण पुलिस और एक केंद्रीय एजेंसी ने एक जॉइंट ऑपरेशन के तहत इसे पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. पुलिस ने इस मामले में कुल 7 आरोपियों को दबोचा था, जिनेक पास से हथियारों का एक जखीरा जब्त किया गया था. मंगलवार को पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी.
In a major breakthrough, Amritsar Rural Police, in a joint operation with a Central Agency, busts multiple illegal arms and drug trafficking networks, apprehends seven accused and recovers one RPG (22 NETTO), two illegal pistols, 106 live cartridges, 7.904 kg heroin, 5.152 kg opium, 2.344 kg ICE (methamphetamine), one drone, one GPS tracker and five mobile phones. Preliminary investigation reveals that the accused were allegedly in contact with foreign-based handlers who facilitated the supply of illegal weapons and narcotics for further distribution among criminal elements. Separate FIRs have been registered at PS Gharinda, PS Lopoke and PS Bhindi Saida, #Amritsar. Further investigation is underway to establish backward and forward linkages and identify other individuals involved in the network. @PunjabPoliceInd remains committed to dismantling illegal arms and drug trafficking networks and ensuring a safer, drug-free Punjab.
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 10, 2026
पुलिस ने बताया था कि आरोपियों के पास से एक RPG (22 NETTO), दो अवैध पिस्तौल और 106 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे. हथियारों के अलावा उनके पास से 7 किलो से ज्यादा हेरोइन, 5 किलो से ज्यादा अफीम, करीब ढाई किलो आइस (ड्रग्स), एक ड्रोन, एक जीपीएस ट्रैकर और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए थे.
जब्त किया गया RPG-22 कोई मामूली हथियार नहीं, बल्कि यह एक बेहद शक्तिशाली एंटी-टैंक हथियार है, जिसकी मारक क्षमता करीब 250 मीटर तक है. यह 133 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से अपने निशाने पर वार करता है.
जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए सभी आरोपी सीमा पार बैठे अपने आकाओं और हैंडलर्स के लगातार संपर्क में थे. यही विदेशी हैंडलर्स पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में आधुनिक हथियार और नशीले पदार्थों को भिजवा रहे थे.
इस मामले में पुलिस अब पूरे रैकेट की कड़ियों को जोड़ने में जुट चुकी है. पुलिस जांच के दौरान इस सिंडिकेट से जुड़े बाकी चेहरों को भी जल्द से जल्द बेनकाब करने की कोशिश में है.