App

Yamunanagar के सरकारी स्कूल का माली 11वीं-12वीं को पढ़ा रहा Chemistry,दो बार क्वालिफाई कर चुका UGC NET

यमुनानगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व्यासपुर में माली तरुण इंदौरा इन दिनों 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को Chemistry पढ़ा रहे हैं. वह दो बार UGC NET क्वालिफाई कर चुके हैं.

Yamunanagar के सरकारी स्कूल का माली 11वीं-12वीं को पढ़ा रहा Chemistry,दो बार क्वालिफाई  कर चुका UGC NET
Image Credit: Yamunanagar के सरकारी स्कूल का माली 11वीं-12वीं को पढ़ा रहा Chemistry,दो बार क्वालिफाई कर चुका UGC NET

Yamunanagar News: सरकारी स्कूल में माली की नौकरी, लेकिन दिल में शिक्षक बनने का जुनून. सुबह पौधों की देखभाल और स्कूल परिसर को संवारने की जिम्मेदारी निभाने वाला एक कर्मचारी अब बच्चों की केमिस्ट्री की क्लास भी ले रहा है. शिक्षक के डेपुटेशन पर जाने के बाद जब 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी तो तरुण इंदौरा ने अपनी शैक्षणिक योग्यता और शिक्षण अनुभव के दम पर बच्चों की जिम्मेदारी संभाल ली.

मामला यमुनानगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व्यासपुर का है, जहां सुबह तरुण इंदौरा स्कूल के पौधों और परिसर की देखभाल करते हैं, लेकिन क्लास का वक्त होते ही हाथ में चॉक लेकर ब्लैकबोर्ड के सामने ख    ड़े हो जाते हैं. माली का काम करने वाले तरुण इन दिनों करीब तीन दर्जन विद्यार्थियों को केमिस्ट्री पढ़ा रहे हैं.

दरअसल स्कूल में केमिस्ट्री शिक्षक के डेपुटेशन पर जाने के बाद 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया. खासकर 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की चिंता सताने लगी. ऐसे में जुलाई 2026 में स्कूल प्रबंधन ने स्टाफ की योग्यता का आकलन किया और तरुण की केमिस्ट्री में योग्यता सामने आई.

तरुण दो बार यूजीसी नेट क्वालिफाई कर चुके हैं. उनके पास एमए, बीएड, सीटीईटी और एचटीईटी टीजीटी जैसी योग्यताएं हैं. पहले भी वह कई वर्षों तक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य कर चुके हैं.

ट्रायल क्लास में तरुण ने कठिन टॉपिक्स को आसान भाषा और उदाहरणों के जरिए समझाया. विद्यार्थियों के सकारात्मक फीडबैक के बाद उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी जारी रखी गई. सितंबर की परीक्षा को देखते हुए वह अब तक करीब 20 फीसदी सिलेबस पूरा करा चुके हैं.

तरुण का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ सिलेबस पूरा कराना नहीं, बल्कि बच्चों की शंकाएं दूर कर उनमें विषय के प्रति रुचि पैदा करना है.

माली की जिम्मेदारी के साथ शिक्षक की भूमिका निभा रहे तरुण इंदौरा की ये पहल बताती है कि बच्चों का भविष्य संवारने का जुनून पद और जिम्मेदारी की सीमाओं से कहीं बड़ा हो सकता है.

(यमुनानगर से कुलवंत सिंह की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More