App

हरियाणा में सर्दी की दस्तक तेज, पहाड़ों से आएंगी ठंडी हवाएं और बढ़ेगा कोहरा; जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा तापमान का हाल

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई हल्की बारिश के बाद सोमवार से उत्तरी हवाएं चलीं, जिससे अब हरियाणा और दिल्ली-NCR में तापमान गिरेगा और सुबह कोहरे की संभावना रहेगी.

हरियाणा में सर्दी की दस्तक तेज, पहाड़ों से आएंगी ठंडी हवाएं और बढ़ेगा कोहरा; जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा तापमान का हाल
Image Credit: AI IMAGE

हरियाणा और दिल्ली-NCR में मौसम बदलने लगा है. एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शनिवार और रविवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई. हालांकि, अब इस मौसम का असर खत्म होने की उम्मीद है. सोमवार से हवाओं का रुख उत्तर की ओर होने की उम्मीद है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद, मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है. इसका असर हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली-NCR में भी महसूस किया जाएगा.

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक, शनिवार को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद समेत राज्य के उत्तरी हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई. इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को दक्षिणी और मध्य हरियाणा तक फैल गया. भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में कुछ जगहों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई.

सोमवार से उत्तरी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी. डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार रात तक हरियाणा और दिल्ली-NCR के ऊपर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आएगा. इसके बाद सोमवार से हवा की दिशा बदलेगी और उत्तरी हवाएं चलने लगेंगी. पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान गिरने की उम्मीद है. सुबह और शाम खासतौर पर ठंडी रहेंगी. आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है.

बारिश के बाद धुंध और कोहरा छाने की संभावना
मौसम सिस्टम के आगे बढ़ने के बाद हरियाणा और दिल्ली-NCR में मौसम काफी हद तक सूखा रहने की उम्मीद है. हालांकि, जिन इलाकों में हल्की बारिश हुई है, वहां लगातार नमी रह सकती है. हवा की स्पीड कम होने पर सुबह के समय हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर कोहरा छाने की संभावना है. इससे सुबह के समय ड्राइवरों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

23 नवंबर तक हरियाणा में मौसम का हाल:
17 नवंबर को सुबह राज्य में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कोहरे के बीच दिन में धूप निकल सकती है. अधिकतम तापमान 25–28 डिग्री सेल्सियस और न्यूमत तापमान 12–13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

18 नवंबर को सुबह कोहरा छाया रह सकता है. दोपहर में मौसम साफ होने और धूप निकलने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 25–28 डिग्री सेल्सियस और न्यूमत तापमान  11 तक पहुंचने की उम्मीद है.

19 नवंबर को सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. रात के टेम्परेचर में गिरावट से ठंड बढ़ सकती है. दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी. अधिकतम तापमान 26–28 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 9–12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

20 नवंबर को सुबह राज्य में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो सकता है. इस दिन से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकेगी. इस दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

21 नवंबर को मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है. सुबह हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन IMD की तरफ से घने कोहरे को लेकर कोई चेतावनी नहीं है. दिन में धूप खिली रहेगी.

22 नवंबर को राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह हल्का कोहरा और दिन में धूप निकल सकती है. बारिश की कोई संभावना नहीं है.

23 नवंबर को मौसम का शुरुआती अनुमान सूखा रहने का है. सुबह और रात में हल्की ठंड रहेगी, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम सुहावना हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More