App

ठंडी हवाओं से ठिठुरेगा राजस्थान! धड़ाम से गिरने वाला है प्रदेश का तापमान, जयपुर-चूरू है विंटर का पहला टारगेट!

Rajasthan Winter Alert: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम साफ और शुष्क रहेगा. रात और सुबह के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई है. अगले 4-5 दिन बारिश के आसार नहीं हैं. जयपुर, चूरू और शेखावाटी में ठंड बढ़ेगी.

ठंडी हवाओं से ठिठुरेगा राजस्थान! धड़ाम से गिरने वाला है प्रदेश का तापमान, जयपुर-चूरू है विंटर का पहला टारगेट!
Image Credit: Rajasthan Weather Update AI Image

Rajasthan Mausam Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 16 नवंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है. अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है.

हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले दिनों बीकानेर, चूरू, जोधपुर, हनुमानगढ़ और शेखावाटी के उत्तरी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश हुई थी. इसके बाद अब उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने लगा है. प्रदेश में रात और सुबह के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा रही है. इससे सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है.

जयपुर में दिन में धूप, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
राजधानी जयपुर में मौसम साफ बना हुआ है. दिन में धूप खिल रही है, जबकि सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस होने लगी है. जयपुर में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है. इससे गुलाबी ठंड का असर बढ़ेगा.

बीकानेर में साफ हुआ आसमान, ठंडी हवाओं का असर
बीकानेर संभाग में पिछले दिनों हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद अब आसमान साफ हो गया है. यहां अधिकतम तापमान करीब 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. दिन में धूप से राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस हो रही है.

चूरू और शेखावाटी में तेजी से गिरेगा पारा
चूरू और शेखावाटी क्षेत्र में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद यहां न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है. कुछ ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा भी दिखाई देने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में चूरू और सीकर क्षेत्र में रात का तापमान और गिर सकता है.

अगले 4-5 दिन बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा. वहीं, लगातार गिरते तापमान के कारण सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी. ऐसे में लोगों को सुबह और देर शाम बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More