SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Haryana में बढ़ने लगी ठंड, इन दो दिनों तक झमाझम बारिश के आसार; जानें 7 दिन के मौसम का हाल

हरियाणा में सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14°C दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 अक्टूबर को कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 22, 2026, 05:51 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 06:00 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

हरियाणा में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ रही है. मौसम विभाग (IMD), चंडीगढ़ के मुताबिक, राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. इस बीच मौसम में बदलाव की संभावना नजर आ रही है, क्योंकि अगले कुछ दिनों में प्रदेश में बारिश होने के आसार है. बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी.

राज्य में गुरुग्राम सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनत तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पंचकूला में न्यूनत तापमान14.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. नारनौल में तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है.

मौसम विभाग के अगले पांच दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, हरियाणा में 21 से 23 अक्टूबर तक मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. इसके बाद 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की उम्मीद है.

चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, हिसार में कृषि माप विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से राज्य में 22 अक्टूबर तक मौसम ज्यादातर सूखा रहेगा. इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम में इस बदलाव की वजह से दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ेगी. रात के तापमान में भी गिरावट जारी रहने की संभावना है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?
23 अक्टूबर को धूप खिली रहेगी. इस दिन सुबह हल्की ठंडी रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना नहीं है, जिससे कि तापमान सामान्य रहेगा.

24 अक्टूबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इस बीच कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकेगी.

25 अक्टूबर को भी मौसम मे बदलाव देखने को मिलेगा. कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि दूसरे इलाके सूखे रह सकते हैं.

26 अक्टूबर को जैसे-जैसे बारिश कम होगी, राज्य में धूप निकल सकती है. दिन और रात के तापमान में अंतर बना रह सकता है.

27 अक्टूबर को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी.

28 अक्टूबर को भी मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह और देर शाम तापमान में काफी अंतर महसूस हो सकता है.

29 अक्टूबर को फिर से बदलाव दिखेगा. कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं. मगर इस समय ज्यादा बारिश होने का कोई साफ संकेत नहीं है. 
ये भी पढ़ें: दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक! सुबह-शाम बढ़ेगी सिहरन, 25 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES