SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमित शाह के दौरे से पहले करनाल में हाई अलर्ट, 1300 पुलिसकर्मी तैनात, पैदल यात्रा भी घटी

गुरुवार को हरियाणा के करनाल में अमित शाह का दौरा है. ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जहां पर कार्यक्रम होने वाला है, वहां 1300 पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है. पुलिस एरिया पर नजर रखा जाएगा.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 05, 2026, 09:40 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 09:58 AM IST
Image Credit: Amit shah X
Join

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को करनाल आने वाले हैं. ऐसे में प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पूरे शहर और कार्यक्रम वाली जगह को सुरक्षा के घेरे में ले लिया है. अमित शाह के दौरे के लिए 1300 महिला और पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है. पहले गृह मंत्री 1.4 किलोमीटर पैदल यात्रा करने वाले थे, लेकिन इसे अब  400 मीटर कर दिया गया है. वहीं बीजेपी नेता स्मृति ईरानी बुधवार को करनाल पहुंचकर कार्यक्रम वाली जगह की तैयारियों का जायजा लिया. इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने भी तैयारियों पूरी होने की बात कही. 

कितने बजे है कार्यक्रम

बीजेपी के लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के करनाल में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे.  बीजेपी की पदयात्रा सुबह करीब 10:00 बजे करनाल के सेक्टर- 12 से शुरू होगी. पदयात्रा के जरिए अमित शाह कांग्रेस को वोट चोरी और SIR को लेकर विपक्ष जवाब देंगे.

इसके बाद अमित शाह करीब 3:00 बजे अंबाला पहुंचेंगे. अंबाला में 1857 के वीर बलिदानियों को समर्पित भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे. अंबाला केंट में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से 22 एकड़ में भव्य शहीद स्मारक बना है. इस शहीद स्मारक में 700 से अधिक वीर बलिदानियों के नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किए गए हैं. शदीद स्मारक आधुनिक तकनीक, 360 डिग्री प्रोजेक्शन और लेजर-साउंड शो के माध्यम से 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथा दिखाई जाएगी.

सुरक्षा व्यवस्था सख्त? 

सुरक्षा व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह की मौजूदगी में अधिकारियों की बैठक ली गई . इसके बाद जहा कार्यक्रम होने वाला है, वहां निरीक्षण किया गया.  निरीक्षण करने के बाद ADGP संजय कुमार ने अधिकारियों और पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए. उन्होंने आगे कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कितने जवानों के हाथ में सुरक्षा की जिम्मेदारी

गृह मंत्री के आगमन को लेकर करनाल में  7 एसपी, 16 डीएसपी और 10 पुलिस कंपनियां तैनात की गई हैं. इसके अलावा लगभग 1300 महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को अलग-अलग जगह जगहों पर तैनात किया गया है. इतना ही नहीं कार्यक्रम वाली जगह पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. सादे कपड़े में भी  पुलिस और सीआईडी के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे,  

सीसीटीवी से रखेंगे नजर

कार्यक्रम वाली जगह पर CCTV कैमरे लगा दिए गए हैं. इसके माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी. इतना ही नहीं जिला पुलिस और कमांडो दस्तों की ओर से शहर में विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा को देखते हुए शहर के प्रमुख होटलों, धर्मशालाओं और अन्य संदिग्ध स्थानों पर पुलिस टीमें लगातार जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- हरियाणा के इन शहरों में सांस लेना हुआ मुश्किल, कहीं 400 तो कहीं 376 पहुंचा AQI

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES