App

हरियाणा में गन्ने के रेट पर घमासान! ₹15 की बढ़ोतरी से नाराज किसान, ₹600 प्रति क्विंटल की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

हरियाणा के यमुनानगर में गन्ने के भाव में सिर्फ 15 रुपये की बढ़ोतरी से नाराज किसानों ने मिल यार्ड में धरना शुरू कर दिया है. किसानों ने गन्ने का रेट 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई है.

हरियाणा में गन्ने के रेट पर घमासान! ₹15 की बढ़ोतरी से नाराज किसान, ₹600 प्रति क्विंटल की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Image Credit: हरियाणा में गन्ने के रेट पर घमासान! ₹15 की बढ़ोतरी से नाराज किसान, ₹600 प्रति क्विंटल की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

हरियाणा में कर्मचारियों को अलग-अलग मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. यमुनानगर में गन्ने के रेट को लेकर किसानों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है. सरकार की ओर से गन्ने के भाव में महज 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से नाराज किसानों ने मिल यार्ड के अंदर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई है. किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा.

गन्ने के रेट को लेकर निराश किसान 
दरअसल, गन्ने के रेट को लेकर किसानों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है. किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है. खाद, बीज, डीजल और मजदूरी के खर्च में भी इजाफा हुआ है, लेकिन सरकार ने गन्ने के भाव में केवल 15 रुपये की बढ़ोतरी कर किसानों को निराश किया है.

गन्ने को 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग
किसानों के मुताबिक, रविवार को यमुनानगर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री के सामने भी उन्होंने अपनी मांग रखी थी. रेस्ट हाउस में हुई बैठक के दौरान किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की, लेकिन उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला. इसके बाद किसानों ने धरना शुरू करने का फैसला लिया.

चीनी के दाम बढ़ रहे, लेकिन गन्ने के नहीं 
किसानों का तर्क है कि बाजार में चीनी के दाम 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच रहे हैं, लेकिन गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा. किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार उनकी मांग पर गंभीरता से फैसला नहीं लेती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.

गन्ना किसानों का आंदोलन 
अब देखना होगा कि किसानों के इस आंदोलन के बाद सरकार गन्ने के रेट को लेकर क्या फैसला लेती है.

(यमुनानगर से कुलवंत सिंह की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More