App

दिवाली से पहले बिगड़ा हरियाणा का मौसम, जानें 11 नवंबर तक IMD का पूरा अपडेट

दिवाली से पहले हरियाणा के पांच शहरों में AQI 300 के पार पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने 11 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. नवंबर में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान जताया है.

दिवाली से पहले बिगड़ा हरियाणा का मौसम, जानें 11 नवंबर तक IMD का पूरा अपडेट
Image Credit: AI IMAGE

दिवाली से पहले हरियाणा में प्रदूषण का स्थर लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य के पांच शहरों में AQI 300 के पार चला गया है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, बहादुरगढ़ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, जहां AQI 324 रहा. गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 320, बल्लभगढ़ में 319, मानेसर में 309 और गुरुग्राम शहर में 305 रहा. इन सभी जगहों पर AQI बहुत खराब कैटेगरी में दर्ज किया गया. वहीं अंबाला, करनाल और रोहतक समेत सात शहरों में एयर क्वालिटी खराब रही.

प्रदूषण के बीच हरियाणा में मौसम भी बदल गया. नवंबर की शुरुआत से ही रात के तापमान में गिरावट आने लगी है, लेकिन दिन के समय गर्मी बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुग्राम में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो कि 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं हिसार में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

नवंबर में बारिश के आसार कम 
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नवंबर में हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. प्रदूषण के वज से दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की उम्मीद है, जिससे ठंड की शुरुआत धीमी हो सकती है. मौसम विभाग ने 3 से 9 नवंबर तक बारिश का कोई अनुमान नहीं जताया है. इस दौरान पूरे राज्य में मौसम ज्यादातर सूखा और आसमान साफ रहने की उम्मीद है.

5 से 11 नवंबर तक कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम?
5 नवंबर को राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. सुबह हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा. बारिश की उम्मीद नहीं है.

6 नवंबर को मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहेगा. सुबह और देर शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है.

7 नवंबर को राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप निकलने और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है.

8 नवंबर को कुछ इलाकों में सुबह हल्की ठंड के साथ कोहरा रहने की उम्मीद है. दिन साफ रहने और धूप निकलने की उम्मीद है.

9 नवंबर को हरियाणा में मौसम ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है. धूप निकलने से दिन गर्म रहेगा, जबकि सुबह और रात का मौसम काफी ठंडा रहेगा.

10 नवंबर को राज्य में बारिश की संभावना कम है. सुबह हल्का कोहरा और दिन में धूप निकलने की उम्मीद है. मौसम सूखा रहने की वजह से तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

11 नवंबर को भी मौसम भी सूखा रहने की उम्मीद है. दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है और दोपहर में सुबह और शाम के मुकाबले ज्यादा गर्मी होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो