App

हरियाणा में ठंड का डबल अटैक, 18 जिलों में कोहरे और बादल का अलर्ट! जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में सर्दी के साथ कोहरे का असर बढ़ने लगा है. गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री पहुंच गया है, जबकि 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी है. ऐसे में जानें 22 से 28 नवंबर तक मौसम का हाल.

हरियाणा में ठंड का डबल अटैक, 18 जिलों में कोहरे और बादल का अलर्ट! जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
Image Credit: Zee Media Archive

हरियाणा में सर्दी के साथ कोहरे का असर बढ़ने लगा है. गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री पहुंच गया है, जबकि 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी है. ऐसे में जानें 22 से 28 नवंबर तक मौसम का हाल.

हरियाणा में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है. ठंड के साथ-साथ सुबह और रात में कोहरा भी पड़ रहा है. मौसम विभाग ने 21 नवंबर को 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, शनिवार (22 नवंबर) को भी कोहरा छाया रह सकता है. इस बीच, राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. गुरुग्राम 7.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा.

हरिद्वार के 18 जिलों में कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 
9 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. राज्य के 9 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया.

गुरुग्राम में सबसे कम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. महेंद्रगढ़ में 8.3 डिग्री सेल्सियस, झज्जर में 8.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 9.1 डिग्री सेल्सियस, कैथल में 9.4 डिग्री सेल्सियस, रेवाड़ी में 9.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 9.7 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 9.8 डिग्री सेल्सियस और फतेहाबाद में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हिसार में भी ठंड बढ़ी
हिसार जिले में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बालसमंद में 9.6 डिग्री सेल्सियस और हिसार के सदलपुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में लगातार गिरावट से रात और सुबह के समय ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरा और ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

हरियाणा में अगले 7 दिन के मौसम का हाल:
22 नवंबर को सुबह हरियाणा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है. दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने और धूप निकलने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. सुबह कम विजिबिलिटी के कारण गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतनी होगी.

23 नवंबर को राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह कोहरा हो सकता है, जबकि दिन में आसमान साफ ​​और धूप रहने की उम्मीद है. इस दिन तापमान में गिरावट दर्द की जा सकती है.

24 नवंबर को हरियाणा में मौसम आमतौर पर साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह और देर रात ठंडी महसूस होगी. दिन में धूप निकलने से माहौल सुहाना हो सकता है. न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट आ सकती है.

25 नवंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह कोहरा और दिन में धूप निकल सकती है. रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी.

26 नवंबर को मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. दिन में आसमान साफ ​​रहेगा और धूप निकलेगी. हालांकि, रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

27 नवंबर को भी राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है. सुबह कुछ इलाकों में हल्का कोहरा और बादल रह सकते हैं, जबकि दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

हरियाणा में 28 नवंबर को मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप निकलने से तापमान से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह और रात में ठंड रहेगी. 
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ी ठंड और 'जहरीली' हवा का डबल अटैक! चांदनी चौक-ITO-पंजाबी बाग में AQI 350 पार; सांस लेना मुश्किल

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More