App

दिल्ली में बढ़ी ठंड और 'जहरीली' हवा का डबल अटैक! चांदनी चौक-ITO-पंजाबी बाग में AQI 350 पार; सांस लेना मुश्किल

दिल्ली-NCR में ठंड बढ़ गई है. कई जिलों में सुबह-सुबह कोहरा छाया हुआ है. वहीं, राजधानी में हवा जहरीली हो गई है. कई जगहों पर AQI 350 को पार कर गया है.

दिल्ली में बढ़ी ठंड और 'जहरीली' हवा का डबल अटैक! चांदनी चौक-ITO-पंजाबी बाग में AQI 350 पार; सांस लेना मुश्किल
Image Credit: दिल्ली-NCR मौसम का हाल (फाइल फोटो)

दिल्ली-NCR के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. कई जिलों में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है, तो दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो रही है. इसके साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में दिन भर धुंध की सफेद चादर दिख रही है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से देश के कई राज्यों में आज (21 नवंबर, 2026) भारी बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-NCR का मौसम कैसा रहने वाला है-

आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के अनुसार, दिल्ली-NCR में सुबह की शुरुआत धुंध के साथ होने की संभावना है. आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि दिन में हवा की रफ्तार करीब 12 KMPH रह सकती है. मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, ऐसे में वाहन चालकों को सड़क पर सावधानी बरतने की जरूरत है.

जानें राजधानी दिल्ली में क्या है AQI का हाल

बढ़ती ठंड के साथ-साथ दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या भी गंभीर बनी हुई है और राजधानी का औसत AQI 279 दर्ज किया गया है. शहर के कई प्रमुख इलाकों की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है, जिनमें सिरी फोर्ट (369), चांदनी चौक (365), DTU (365), कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (362), नॉर्थ कैंपस (361), पंजाबी बाग (360), CRRI मथुरा रोड (355), ITO (353) और पूसा (352) सबसे अधिक प्रभावित हैं. 

हवा की गुणवत्ता बहुत खराब

इसके अलावा बुराड़ी क्रॉसिंग (335), वजीरपुर (327), नांगलोई (327), आनंद विहार (326), शादीपुर (323), विवेक विहार (318), तालकटोरा गार्डन (317), NSUT जाफरपुर (315), पटपड़गंज (310), मुंडका (309), IIT दिल्ली (308), वसुंधरा एन्क्लेव (308), नेहरू नगर (307) और बवाना (306) में भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्तर पर बनी हुई है.

वहीं, दिल्ली के एक बड़े हिस्से में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है. इनमें जहांगीरपुरी (300), कराला (294), अशोक विहार (291), NIH नरेला (286), JNU (284), रोहिणी (279), आरके पुरम (275), छावला (272), सोनिया विहार (271), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (270), ओखला फेज-2 (264), मंदिर मार्ग (253) और बदरपुर (252) शामिल हैं. 

डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज (248), बुराड़ी (248), नरेला (246), टिकरी कलां (245), आईजीआई हवाई अड्डा टी3 (245), द्वारका सेक्टर-8 (243), घोगा (241), घुम्मनहेड़ा (239), पूसा (236), नजफगढ़ (235), अलीपुर (235), झारोदा कलां (225), श्री अरबिंदो मार्ग (225), IHBAS (222), इग्नू मैदान गढ़ी (219), मैदान गढ़ी (208) और आया नगर (205) भी शामिल हैं. राहत की बात यह है कि कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर 'मध्यम' श्रेणी (Moderate AQI) में है, जिनमें एनएसआईटी द्वारका (184), आईएमडी लोधी रोड (181), लोधी रोड (167) और छावनी क्षेत्र (116) का नाम शामिल है.

जहरीली हवा का सेहत पर असर!

AQI के खराब होने का असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है, ऐसे में घर से निकलें तो मास्क का इस्तेमाल करें. जिन्हें श्वास संबंधित कोई परेशानी हो या फिर एलर्जी हो, उन्हें भी सावधानी बरतनें की जरूरत है. खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों पर भी ध्यान दें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More