)
Peru Earthquake: सेंट्रल पेरू के एंडीज में शुक्रवार ( 20 नवंबर 2026) को खतरनाक भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.9 मैग्नीट्यूड मापी गई. 'अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे' ने बताया कि यह भूकंप लोकल टाइम के मुताबिक, शाम 7 बजे आया. भूकंप का सेंटर जूनिन से 34 किलोमीटर नॉर्थ एंडीज में 108 किलोमीटर की गहराई पर था.
पेरू के 'जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट' ने कहा कि भूकंप में किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. भूकंप के बाद लोग सड़कों पर निकल आए थे. 'जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट' के मुताबिक, भूकंप का झटका राजधानी लीमा में महसूस किया गया. यह भूकंप जूनिन के एंडियन इलाके में 129 किलोमीटर की गहराई पर आया.
पेरू 'रिंग ऑफ फायर' के किनारे स्थित है यानी यह क्षेत्र प्रशांत महासागर के चारों तरफ फैली भूकंप और ज्वालामुखी की एक एक्टिव स्ट्रिप के बीच बसा हुआ है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं और ज्वालामुखी गतिविधियों का जोखिम रहता है. यहीं पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं.
Temblor en Lima #temblor #sismo #peru https://t.co/GQwnerEgRR
— Mailyn Mendoza Villacorta (@thaiz_0004) November 21, 2026
इस साल अगस्त 2026 में पेरू के एंडीज में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2 लोग घायल हुए थे. इस दौरान कई घर, हेल्थ सेंटर्स और स्कूल बुरी तरह डैमेज हो गए थे. उससे लगभग एक महीने पहले जूनिन इलाके में 5.5 मैग्नीट्यूड के भूकंप में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 30 घायल हो गए थे. पनामा में भी शुक्रवर ( 20 नवंबर 2026) को भायानक भूकंप आया था. यह इलाका भी 'रिंग ऑफ फायर' के किनारे स्थित है.
भूकपं को लेकर जुनिन प्रांत के लोकल काउंसिल मेंबर विसेंट क्विस्पे ने लोकल ब्रॉडकास्टर 'RPP' को बताया कि उन्हें भूकंप के बाद किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. उन्होंने कहा,' अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है. यह पहली बार है जब इस इलाके में इतनी तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है.' जूनिन में मध्यम लेवल पर माइनिंग ऑपरेशन होते हैं, जिसमें टोरोमोचो माइन भी शामिल है. यह पेरू की सबसे बड़ी कॉपर माइन में से एक है. माइनिंग यहां की इकॉनमी का सबसे बड़ा हिस्सा है. वहीं, पेरू दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कॉपर प्रोड्यूसर है. US सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने कहा कि भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है.