App

Haryana Weather: मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम, कहीं बारिश तो कहीं खिलेगी धूप; अगले 7 दिनों में मौसम लेगा करवट

Haryana Weather: मानसून की विदाई के बीच हरियाणा में मौसम करवट ले रहा है. 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं, जबकि इसके बाद तापमान बढ़ने की संभावना है.

Haryana Weather: मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम, कहीं बारिश तो कहीं खिलेगी धूप; अगले 7 दिनों में मौसम लेगा करवट
Image Credit: Haryana Weather

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 28 सितंबर को राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं, अधिकतम तापमान में औसतन 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में जानें कि आखिर आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.  

सोमवार को अंबाला, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और रोहतक समेत कई जिलों में बारिश हुई. बारिश और बादल छाए रहने के कारण लोगों को दिन के समय भी गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार यानी कि 29 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि, बारिश का दायरा सीमित रहने की संभावना है.

बारिश के बाद फिर बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 सितंबर के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है. इसके बाद मौसम के शुष्क होने और दिन के तापमान में दोबारा बढ़ोतरी के आसार हैं. यानी आने वाले दिनों में बारिश से मिली राहत के बाद हरियाणा में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ सकता है.

अगले 7 दिन हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल ?
महीने के आखिरी दिन, 30 सितंबर को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की उम्मीद है. नमी वाले मौसम से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने की उम्मीद है. बारिश की मात्रा हर इलाके में अलग-अलग हो सकती है.

अक्टूबर की शुरुआत में मौसम सामान्य से थोड़ा ज्यादा नमी भरा रह सकता है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है, जबकि कई जिलों में मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है. दिन के तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है.

हरियाणा में बारिश की गतिविधि 2 अक्टूबर को कम होने की उम्मीद है. ज्यादातर इलाकों में मौसम थोड़ा साफ से सूखा रह सकता है. हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता है.

3 अक्टूबर को राज्य में मौसम ज्यादातर साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. दिन का तापमान बढ़ सकता है, जबकि सुबह और शाम का मौसम काफ़ी सुहावना रह सकता है.

4 अक्टूबर को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम रहने की उम्मीद है. कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं, लेकिन अभी ज्यादा बारिश की संभावना कम है.

5 अक्टूबर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे मौसम में फिर से बदलाव का देखने को मिल सकते हैं. वहीं 6 अक्टूबर को हरियाणा में कई जगहों पर हल्की बारिश का अलर्ट है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More