SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हरियाणा में 2 साल का बच्चा लापता, तालाब में उतरे गोताखोर, अब तक नहीं मिला सुराग

करनाल के एक गांव से दो साल का बच्चा गायब हो गया है. बुधवार को दोपहर के बाद से ही बच्चे का कुछ पता नहीं है. पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली पुलिस ने जांच शुरू कर दी. घर के आसपास सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन बच्चे का अभी कुछ पता नहीं चला है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 29, 2026, 07:36 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 07:38 AM IST
Image Credit: करनाल से 2 साल का बच्चा लापता
Join

हरियाणा के करनाल से एक मामला सामने आया है. सिंगडा गांव से 2 साल का बच्चा बुधवार दोपहर के बाद से ही मिसिंग है. बच्चे के गायब होने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई. ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. पुलिस ने आसपास के घरों में सर्च अभियान भी चलाया. इतना ही नहीं घर के पास के तालाब में भी रात 11:00 बजे के करीब गोताखोर प्रगट सिंह पहुंचे. उन्होंने भी सर्च अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का जोहार में भी कोई पता नहीं चला. पुलिस ने बच्चे की तलाश जारी रखी है.

क्या है मामला? 

DSP संदीप सिंह मौके पर हैं. तमाम टीमों को मौके पर बुलाया गया है. वहां मौजूद लोगों से भी बातचीत की जा रही है. वहीं गांव के लोग भी बच्चे को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. निसिंग थाना प्रभारी ने बताया आज दोपहर को कंट्रोल रूम में बच्चे को गायब होने का मैसेज आया था. उसके बाद से ही हम मौके पर पहुंच गए. मौके पर जाते ही जांच शुरू कर दी गई थी. वहीं एक तालाब में बच्चे के होने का संदेह था. इसके बाद गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया गया. सर्च अभियान चलाया गया. अभी फिलहाल बच्चे का पता नहीं चला है.

क्या कहा पुलिस ने?  

DSP संदीप सिंह के अनुसार, सिंगड़ा गांव में एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार-आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस बच्चे को जल्द से जल्द तलाशने की कोशिश कर रही है. वहीं गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी. इसके बाद वो टीम के साथ गांव पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन रात में कोई सफलता नहीं मिली. उन्होंने कहा कि संभव है बच्चा वहां न हो. अगर सुबह पुलिस या परिवार की ओर से मदद के लिए बुलाया जाता है, तो उनकी टीम दोबारा पहुंचकर तलाश में सहयोग करेगी.

ये भी पढ़ें- HPSC के नए चेयरमैन सतीश सैनी के सामने 5 बड़ी चुनौतियां, भर्ती परीक्षाओं से रिजल्ट तक पर रहेगी नजर

(करनाल से कमरजीत सिंह की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES