App

गाड़ी के VIP नंबर का शौक, ₹2.17 लाख देकर भी हाथ खाली; हरियाणा परिवहन विभाग ने बनाया अजीब बहाना, अब आयोग ने ठोका ₹2.53 लाख का जुर्माना!

SDM के तबादले का बहाना बनाकर कार का फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबर रोक दिया गया था. मामले में अब हरियाणा RTO पर 36,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही, 2.17 लाख रुपये वापस करने का आदेश दिया गया है.

गाड़ी के VIP नंबर का शौक, ₹2.17 लाख देकर भी हाथ खाली; हरियाणा परिवहन विभाग ने बनाया अजीब बहाना, अब आयोग ने ठोका ₹2.53 लाख का जुर्माना!
Image Credit: हरियाणा परिवहन विभाग पर जुर्माना (AI IMAGE)

सरकारी दफ्तरों में अफसरों के तबादले का बहाना बनाकर आम लोगों का काम लटकाना अब महंगा पड़ने वाला है. ताजा मामला हरिणाया के करनाल से सामने आया है, जहां कार फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए 2.17 लाख रुपये जमा करने के बावजूद एक व्यक्ति को परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा. मामले में हरियाणा परिवहन विभाग को बड़ा झटका दिया है. डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन ने विभाग को आदेश दिया है कि वह शिकायतकर्ता के पूरे 2.17 लाख रुपये वापस करे और साथ ही 36,000 रुपये का हर्जाना भी दे.

जानें क्या है पूरा मामला-

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति ने 22 नवंबर 2024 को ऑनलाइन नीलामी में अपनी गाड़ी के लिए एक फैंसी नंबर खरीदा. नियमों के अनुसार, 90 दिनों के अंदर इस नंबर को गाड़ी पर लगवाना था, वरना नंबर कैंसिल होकर पैसे डूब जाने वाले थे. अब बस 4 से 5 दिन बचे थे, युवक समय खत्म होने से पहले पूरी फाइल लेकर RTO ऑफिस पहुंचा. लेकिन, वहां मौजूद कर्मचारी ने यह कहकर काम करने से मना कर दिया कि SDM का तबादला हो गया है और जब तक नए साहब नहीं आ जाते, तब तक काम नहीं होगा. दफ्तर की इसी लापरवाही के कारण 90 दिन खत्म हो गए और परिवहन विभाग ने नंबर का अलॉटमेंट रद्द कर दिया.

सुनवाई में नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

इसके बाद पीड़ित ने उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई. आयोग की तरफ से नोटिस भेजे जाने के बावजूद परिवहन विभाग और RTA ऑफिस से कोई भी मेंबर सुनवाई में नहीं पहुंचा. बस फिर क्या था, आयोग ने इस मामले में एकतरफा फैसला सुना दिया. आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह, सदस्य नीरू अग्रवाल और सर्वजीत कौर की बेंच ने कहा कि व्यक्ति ने तय समय के अंदर दफ्तर में संपर्क किया था, लेकिन कर्मचारियों ने SDM के तबादले की बात कहकर उसे नंबर नहीं दिया.

आयोग ने इसे विभाग की बड़ी लापरवाही मानी और कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि वे या तो नंबर दें या पैसे वापस कर दें. बेंच ने विभाग को 2,17,000 रुपये लौटाने के लिए कहा है. साथ ही, व्यक्ति को हुई मानसिक परेशानी के लिए 25 हजार रुपये और केस के खर्च के लिए 11,000 रुपये यानी कि टोटल 36 हजार रुपए देने का आदेश दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो