SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हरियाणा के स्कूली बच्चे ध्यान दें: 1 मार्च से पहले नहीं होंगी प्रमुख विषयों की परीक्षाएं, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

हरियाणा में जनगणना के पहले चरण का काम पूरा हो गया है. दूसरे चरण का काम अगले साल फरवरी में शुरू होगा. ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 20, 2026, 17:57 IST | Updated: Nov 20, 2026, 18:07 IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए जरूरी खबर है. हरियाणा में अगले साल होने वाली जनगणना को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. हरियाणा के स्कूलों में फरवरी में मुख्य विषयों की वार्षिक परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी. स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 01 मार्च 2027 से पहले किसी भी प्रमुख परीक्षा का आयोजन न किया जाए.  

जनगणना के दूसरे चरण का शुरू होगा काम

दरअसल, हरियाणा में जनगणना के पहले चरण का काम पूरा हो गया है. वहीं, दूसरे चरण का काम 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा. इसका सीधा असर आगामी वार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षाओं पर पड़ेगा. स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव की ओर से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि आगामी जनगणना 2027 के कार्य को देखते हुए राज्य में 01 मार्च 2027 से पहले किसी भी प्रमुख परीक्षा का आयोजन न किया जाए.  

बड़ी संख्या में लगाई जाएगी शिक्षकों की ड्यूटी

आदेश में कहा गया है कि जनगणना के कार्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने की संभावना है. ज्यादातर प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी. ऐसे में जनगणना की ड्यूटी में व्यस्त होने के चलते शिक्षकों पर लोड न बढ़े, इसका ध्यान रखा जाएगा. शिक्षा विभाग ने राज्य में मुख्य विषयों की परीक्षाओं का कार्यक्रम 01 मार्च से पहले नहीं कराने के निर्देश दिए हैं.

पांच दिन पुनरीक्षण का काम चलेगा

इसके बाद 01 से 05 मार्च तक पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा. इसमें जनगणना में छूट गए लोगों की पहचान की जाएगी. साथ ही अगर किसी कारणवश कोई गड़बड़ी हो गई है तो उसे सुधार किया जाएगा. मुख्य जनसंख्या गणना शुरू होने से पहले हरियाणा के लोगों को स्व गणना का भी मौका मिलेगा. लोग 10 से 24 जनवरी तक स्व गणना कर सकेंगे. लोग ऑनलाइन स्व गणना कर सकेंगे. इसके बाद शुरू होने वाला मुख्य जनसंख्या गणना अभियान राज्यभर के सभी परिवारों को कवर करेगा. 

यह भी पढ़ें ; Haryana में 10वीं-12वीं ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, लेट फीस से बचना है तो 30 नवंबर तक भरें फॉर्म
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES