App

2 घंटे तक नहीं मिला इलाज, शिकायत की तो मरीज पर बरसाए थप्पड़!

जींद के जिला नागरिक अस्पताल में मरीज को इलाज न मिलने और उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित का आरोप है कि वो दर्द से परेशान होकर इमरजेंसी में पहुंचा था, लेकिन करीब दो घंटे तक उसे इलाज नहीं मिला.

2 घंटे तक नहीं मिला इलाज, शिकायत की तो मरीज पर बरसाए थप्पड़!
Image Credit: जींद के सिविल अस्पताल में इलाज मांगने पर मरीज से मारपीट

जींद के जिला नागरिक अस्पताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दर्द से परेशान एक मरीज को कथित तौर पर करीब दो घंटे तक उपचार का इंतजार करना पड़ा. मरीज का आरोप है कि जब उसने इमरजेंसी में डॉक्टर से दवाई देने या रेफर करने की मांग की तो एक युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि मरीज की पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. आखिर इमरजेंसी में इलाज मांगना मरीज का गुनाह कैसे बन गया, जिसकी पीड़ित परिवार ने वीडियो भी बना ली है.

क्या है पूरा मामला? 

वहीं सन्नी नागराज ने बताया कि वीरवार को घर पर किसी बात को लेकर उसका अपने मामा के साथ विवाद हो गया था. इसके बाद मामा के बेटे घर पर आकर मारपीटे करने लगे. इस घटना में उसकी पत्नी भावना को भी चोटें आईं है. दोनों उपचार के लिए शाम करीब 5 बजे जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे. पीड़ित का आरोप है कि करीब दो घंटे तक उन्हें उपचार नहीं मिला और दर्द बढ़ने पर बार-बार डॉक्टर से दवाई देने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

मारपीट करने लगा आरोप

पीड़ित सन्नी नागराज का आरोप है कि इसी दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ने डॉक्टर के पास बार-बार जाने पर उसे धमकाना शुरू कर दिया. जब उसने दवाई देने या दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कही तो सिक्योरिटी गार्ड ने कथित तौर पर उस पर थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया. पीड़ित ने अपनी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है. अब बड़ा सवाल ये है कि अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की सुरक्षा और उपचार की जिम्मेदारी किसकी है. पीड़ित ने डॉक्टर पर भी एमएल आर काटने के नाम पर 7 हजार रुपये मांगने के आरोप लगाए.परिवार ने घटना का वीडियो भी बनाया है। इस मामले ने अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वहीं इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को समय पर इलाज मिलना बेहद जरूरी है, लेकिन इस मामले में परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाया है. पीड़ित का कहना है कि अस्पताल में इलाज के लिए भटकना पड़ा और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. घटना के बाद परिवार ने अस्पताल प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. 

(जींद से गुलशन की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More