)
आखिरकार छह सप्ताह की दमदार प्रतियोगिता के बाद 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 को अपना विजेता मिल गया है. इस सीजन के विनर का ताज शहजाद पूनावाला ने अपने नाम किया है. प्रियंका चाहर चौधरी रनर-अप रहीं. इस सीरीज के जरिए रियलिटी शो में डेब्यू करने वाले शहजाद ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
'राइज एंड फॉल' सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले छह फाइनलिस्ट्स के डांस परफॉर्मेंस के साथ शुरू हुआ, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. इसके बाद शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग टॉप छह कंटेस्टेंट्स के लिए कुछ 'गिफ्ट' लेकर आए, जिनसे टॉप पांच कंटेस्टेंट्स का फैसला हुआ. स्वरा भास्कर, शहजाद, गौतम और करण पटेल द्वारा बाहर किए जाने के बाद निहारिका तिवारी पांचवें स्थान पर रहीं. इसके बाद हर्ष गुजराल ने अपनी कॉमेडी से माहौल को हल्का और मजेदार बना दिया.
हालांकि, जल्द ही करण पटेल और स्वरा भास्कर के लिए 'टावर लाइट्स' लाल हो गईं, जिससे वोटों की कमी के कारण वे ट्रॉफी की रेस से बाहर हो गए. प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला फाइनल मुकाबले में पहुंच गए. इसके बाद, बाकी बचे कंटेस्टेंट्स ने शो के विजेता को चुनने के लिए कदम आगे बढ़ाया. गौतम दूसरे रनर-अप रहे, प्रियंका पहली रनर-अप रहीं, जबकि शहजाद पूनावाला 'MX ओरिजिनल राइज एंड फॉल' सीजन 2 के विजेता और 'अल्टीमेट रूलर' बने.
Look at the face of priyanka brother who was taking stand for her when shez abused but she voted him only 🤡🤡🤡 Jealusy with gautam is more than self respect 🤣🤣 Clown family 🤡 #RiseAndFallS2 https://t.co/o7uKeSHyqB
— 𝙆𝙖𝙖𝙢𝙘𝙝𝙤𝙧 (@lazyhunn) November 6, 2026
अपनी जीत के बारे में बात करते हुए शहजाद ने कहा, 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 जीतना एक ऐसा अहसास है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. यह सफर आसान नहीं था. टावर की ऊंचाइयों से लेकर बेसमेंट की अनिश्चितताओं तक, मुझे लगातार खुद को ढालना पड़ा और आगे बढ़ते रहना पड़ा, भले ही चीजें मेरे पक्ष में न हों. कई बार मन में शक भी पैदा हुआ, लेकिन अंदर ही अंदर मुझे हमेशा यकीन था कि मैं जीत सकता हूं. आज ट्रॉफी के साथ यहां खड़ा हूं, तो वह यकीन हकीकत बन गया है. यह जीत इस बात का सबूत है कि मजबूत इरादा और हौसला क्या कुछ कर सकते हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अपने हर फैसले पर गर्व है और उतार-चढ़ाव के दौरान मैं जैसा इंसान बना रहा, उस पर भी मुझे गर्व है. मैंने जो रिश्ते बनाए, जो हंसी-मजाक किए, जो मुकाबला किया, ये यादें इस शो से कहीं बढ़कर हैं. मैं अपने साथ एक ट्रॉफी, कभी न भूलने वाली यादें और इस बात का संतोष लेकर घर जा रहा हूं कि मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया था. मैं इस शो के मेकर्स, MX प्लेयर बाय प्राइम वीडियो और बनिजे एशिया को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस शो को इतने शानदार तरीके से पेश किया और मुझे इस प्लेटफॉर्म पर मौका दिया. यह एक ऐसा पल है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा.'
चमकती सुनहरी ट्रॉफी के अलावा, शहजाद ने 35 लाख रुपये की इनामी राशि भी जीती. उन्होंने बताया कि वे इस रकम को बिहार और असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान कर देंगे.