App

धान खरीद पर किसानों का बड़ा ऐलान: 20 सितंबर तक खरीद नहीं, तो GT रोड होगा जाम

Haryana News: हरियाणा में धान की सरकारी खरीद को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच तनाव देखने को मिल रहा है. कुरुक्षेत्र की शाहाबाद अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चढ़ूनी की बैठक हुई, जिसमें किसानों ने धान खरीद की डेट, बारदाने और फसल में नमी समेत कई मुद्दे उठाए.

धान खरीद पर किसानों का बड़ा ऐलान: 20 सितंबर तक खरीद नहीं, तो GT रोड होगा जाम
Image Credit: Haryana_Wheat

Haryana News: हरियाणा में धान की सरकारी खरीद को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच टकराव जैसी स्थिति बन रही है.  भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चढ़ूनी की बैठक कुरुक्षेत्र की शाहाबाद अनाज मंडी में हुई, जहां किसानों ने सरकारी खरीद, बारदाने और धान में नमी समेत कई मुद्दे उठाए. किसानों का साफ कहना है कि अगर 20 सितंबर से सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई तो 22 सितंबर को GT रोड जाम किया जाएगा.

किसानों के अल्टीमेटम के बाद कुरुक्षेत्र के DC विश्राम कुमार मीणा खुद शाहाबाद मंडी पहुंचे. वहां उन्होंने किसानों को बताया केंद्र सरकार की तरफ से धान की सरकारी खरीद के लिए 1 अक्टूबर की डेट तय की है. वहीं प्रदेश सरकार ने किसानों की मांग को देखते हुए 20 सितंबर से खरीद शुरू करने की अनुमति मांगी है. इसे लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है. वहीं प्रशासन को पॉजिटिव जवाब की उम्मीद है.            

बारदाने की व्यवस्था को लेकर भी तैयारी
DC ने किसानों को इस बात का भरोसा दिलाया कि धान की खरीद के साथ बारदाने की कमी नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि जिन एजेंसियों को जितनी मात्रा में धान की खरीद करनी होगी. उसके हिसाब से ही उन्हें बारदाना दिया जाएगा. प्रशासन की पूरी कोशिश है कि किसानों को मंडियों में बारदाने की वजह से परेशानी का सामना न करना पड़े.

बैठक में भाकियू चढ़ूनी ने मांग की कि सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही आढ़तियों तक बारदाना पहुंचा दिया जाए. किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के अनुसार, केवल खरीद की डेट बताने से काम नहीं चलेगा, बल्कि मंडियों में इसकी व्यवस्था भी पहले से करनी होगी.  

धान सुखाने और पोर्टल की समस्या उठी
किसानों ने बैठक में धान से ज्यादा नमी का मुद्दा उठाया है. किसानों के अनुसार, शुरुआत के फसल में नमी ज्यादा होती है. यही वजह है कि उन्हें मंडियों में धान सुखाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. किसानों का ये आरोप है कि कुछ मार्केट कमेटी के अधिकारी उन्हें धान सुखाने से रोक रहे हैं. इस पर DC ने मामले को उच्च अधिकारियों के सामने रखने को कहा है.

किसानों ने  मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी प्रशासन को बताया. किसानों का कहना है कि जिन भी लोगों का रजिस्ट्रेशन या वेरिफिकेशन किसी कारण से नहीं हो पाया है. उनके लिए पोर्टल को दोबारा से खोला जाए. इसके साथ ही खरीद शुरू होने से पहले धान का वेरिफिकेशन पूरा कराने की मांग भी रखी गई.    

20 सितंबर की तारीख पर भी सवाल
गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि 20 सितंबर को संडे है. ऐसे में छुट्टी वाले दिन सरकारी खरीद कैसे शुरू होगी. प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि सरकार से पॉजिटिव संकेत मिले हैं. साथ ही खरीद शुरू करने का प्रोसेस आगे बढ़ाया जा रहा है.  

चढ़ूनी ने आगे कहा कि अगर 20 सितंबर तक धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होती है, तो 22 सितंबर को किसान GT रोड जाम करेंगे. वहीं किसानों को शाहाबाद मंडी के बजाय शहीद ऊधम सिंह स्मारक के पास इकट्ठा होने और वहां से GT रोड जाम करने की बात कही गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More