SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PM मोदी संग हरियाणा CM नायब सैनी और 48 MLAs की बैठक, किसानों और युवाओं को लेकर दिए ये सुझाव

हरियाणा के 48 BJP विधायकों ने CM नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के साथ PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसमें जनसंपर्क, किसानों, FPO, प्राकृतिक खेती, युवाओं के स्किल डेवलपमेंट और गुरुग्राम के विकास पर चर्चा हुई.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 03, 2026, 09:25 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 09:31 PM IST
Image Credit: PM Narendra Modi X
Join

Haryana News: हरियाणा के सभी 48 BJP MLA शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नई बनी BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी मौजूद थीं. मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में सरकार के परफॉर्मेंस, पब्लिक वेलफेयर स्कीम्स, ऑर्गनाइजेशन और पब्लिक एंगेजमेंट जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

CM सैनी ने हरियाणा भवन में विधायकों के साथ किया लंच 
प्रधानमंत्री आवास पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में हरियाणा भवन में सभी BJP विधायकों के साथ लंच किया. इसके बाद मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और सभी 48 MLA एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए निकले. MLA एक इलेक्ट्रिक बस में प्रधानमंत्री आवास पहुंचे.

PM मोदी ने विधायकों को जनता से जुड़े रहने का दिया संदेश
बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के विधायकों को बहुत समय दिया और बैठक प्रेरणादायक थी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा को एक विकसित राज्य बनाने और विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए कई सुझाव दिए.

मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने MLA को जनता के लगातार संपर्क में रहने और समय-समय पर उनके साथ बैठक करने की सलाह दी. उनसे गांवों में जाकर लोगों से बातचीत करने, लंच मीटिंग करने और स्थानीय समस्याओं को समझने और उन्हें हल करने की दिशा में काम करने को कहा गया.

किसानों के बारे में भी सुझाव दिए
बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. प्रधानमंत्री ने किसानों को न सिर्फ अन्नदाता के तौर पर बल्कि ऊर्जावान किसान के तौर पर भी विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया. किसानों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

इसके अलावा प्राक्रितिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को खेती के नए तरीके अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों को सलाह दी गई कि वे अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में लोगों में नेचुरल खेती के बारे में जागरूकता पैदा करें.

FPOs और युवाओं के स्किल पर जोर
किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर भी चर्चा हुई. बैठक में यह संदेश दिया गया कि किसानों की मजबूती से हरियाणा का विकास तेजी से होगा.

प्रधानमंत्री ने युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के बारे में भी सुझाव दिए. हरियाणा के युवाओं को स्किल इंडिया से जोड़ने पर जोर दिया गया, ताकि उन्हें रोजगार और नए मौकों के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके.

गुरुग्राम को ग्लोबल सिटी के तौर पर विकसित करने पर जोर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम एक ग्लोबल सिटी है और इसे और बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ रहा है, हरियाणा को भी विकास की नई दिशा में आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमारे लिए राजनीति का मतलब पावर नहीं, बल्कि सर्विस है. उनके मुताबिक, राजनीति का मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि लोगों की सेवा करना और उनकी समस्याओं को हल करना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES