SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हरियाणा BJP ने खोला सियासी मोर्चा: 8 जिलों से निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा, स्मृति ईरानी के दौरे से बढ़ेगी संगठनात्मक हलचल

यूपी और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है. संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 24, 2026, 17:12 IST | Updated: Nov 24, 2026, 17:18 IST
Image Credit: File Photo
Join

हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से मिलने मंगलवार को किसान मोर्चा और महिला मोर्चा की पदाधिकारी पहुंचीं. इस दौरान डॉ. अर्चना गुप्ता ने महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का आह्वान किया. उन्होंने प्रदेशवासियों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दीं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हरियाणा प्रवास

डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हरियाणा में प्रवास प्रस्तावित है. उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में 4 दिसंबर को जींद, 5 दिसंबर को रोहतक और 6 दिसंबर को झज्जर में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी. इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारी भी मौजूद रहेंगे. बैठकों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी का लंबा राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव हरियाणा भाजपा के लिए लाभकारी साबित होगा.

8 जिलों से निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा

इसके बाद यात्रा करनाल, पानीपत और सोनीपत होते हुए दिल्ली पहुंचेगी. 28 दिसंबर को दिल्ली से यात्रा फरीदाबाद पहुंचेगी, जहां एक अन्य विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी. इसके बाद यात्रा पलवल से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी. उन्होंने कहा कि यात्रा के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तैयारी और उत्साह के साथ जुटे हैं. सभी समाजों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. अन्य जिलों से भी उपयात्राएं मुख्य यात्रा में शामिल होंगी.

24 दिसंबर को मंदिरों में जलाए जाएंगे दीप

डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि 24 दिसंबर को प्रदेशभर में गुरु रविदास जी के मंदिरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और सत्संग आयोजित होंगे. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से विशेष आह्वान किया गया है, ताकि गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके.

तीन राज्यों के चुनाव में हरियाणा के कार्यकर्ता निभाएंगे जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी हैं. इन राज्यों में चुनावी जिम्मेदारियों के लिए हरियाणा के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी प्रदेश स्तर से लगा दी गई है. कार्यकर्ता पार्टी के निर्देशानुसार चुनावी क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे.

संगठन को मजबूत करना लक्ष्य

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य संगठन को मजबूत करने के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना है. नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ करेंगे.

(पानीपत से राकेश भयाना की रिपोर्ट)

 

यह भी पढ़ें : राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर BJP नेता संजय भाटिया को आई परमात्मा की याद, राव नरवीर ने याद दिलाए रजवाड़े

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES