App

Gurugram में महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाले आरोपी को गुरुग्राम लेकर पहुंची पुलिस, कोर्ट में होगी पेशी

Gurugram Hit and Run: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारकर फरार हुए आरोपी कल्याण बैंसला को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को गुरुग्राम लाकर जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस ने आरोपी के दोस्त की कार भी बरामद कर ली है.

Gurugram में महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाले आरोपी को गुरुग्राम लेकर पहुंची पुलिस, कोर्ट में होगी पेशी
Image Credit: Gurugram Hit and Run केस में आरोपी कल्याण बैंसला

Gurugram News: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी थी.  इस मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान हरियाणा के पलवल जिले के चांदहट निवासी 33 साल के कल्याण बैंसला के रूप में हुई. पुलिस आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर गुरुग्राम ले आई है. उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा.

डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम संदीप कुमार के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और मीडिया को बयान देकर भाग गया. जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगहों से CCTV फुटेज की बारीकी से जांच की और आरोपी की लोकेशन और मूवमेंट के बारे में जानकारी इकट्ठा की.

उन्होंने मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच सोहना टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजस्थान के दौसा और राजगढ़ के बीच गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस से बचने की कोशिश की. बताया गया कि पेशाब करने के बहाने भागने की कोशिश में वह गिर गया और घायल हो गया.

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश से जुड़ी IPC की धारा 109 भी जोड़ दी. इस बीच, पीड़ित का बयान दर्ज होने के बाद FIR में CrPC के सेक्शन 78 और 79 जोड़े गए.

पुलिस ने क्राइम में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार आरोपी के दोस्त की है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के हालात और फरार होने के दौरान उसकी एक्टिविटीज के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा सके.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More