SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पंजाब में ग्रेनेड हमला, फरीदाबाद से पकड़ा गया आरोपी, RDX केस से भी जुड़ा नाम

फरीदाबाद से एक मामला सामने आया है, जहां पंजाब में हुए हैंड ग्रेनेड हमले की जांच में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलवंत अली का कनेक्शन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से हो सकता है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 29, 2026, 10:31 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 10:33 AM IST
Image Credit: फरीदाबाद से गिरफ्तार हुआ हैंड ग्रेनेड हमले का आरोपी
Join

हरियाणा के फरीदाबाद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसे पुलिस ने पंजाब में हुए हैंड ग्रेनेड हमले की जांच करते हुए अपने गिरफ्त में लिया है. आरोपी की पहचान  कुलवंत अली के रूप में हुई है. इस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े होने का आरोप है. पुलिस ने बताया कि आरोपी 13 सितंबर 2026 को फाजिल्का जिले के जलालाबाद में हुए हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में वांटेड था. आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद से ही पुलिस कथित नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है.    

किस हमले में था आरोपी? 

पुलिस जांच में पता चला है कि कुलवंत अली पंजाब के फिरोजपुर जिले का रहने वाला है. जलालाबाद में जो हैंड ग्रेनेड हमला हुआ थे, उसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं. जांच के दौरान जुटाए गए इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने फरीदाबाद में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले की साजिश में उसकी कथित भूमिका क्या थी. साथ ही इस वारदात को अंजाम देने में किन लोगों ने उसकी मदद की.    

8 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद

कुलवंत अली की गिरफ्तारी को अहम इसलिए माना जा रहा है कि उसका नाम राजस्थान के श्रीगंगानगर में 8 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद होने के मामले में भी सामने आया है. इस मामले में भी वो वांछित बताया जा रहा था. जांच एजेंसियां दोनों मामलों के बीच संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही हैं.

पुलिस जांच कर रही है 

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही उसके कथित संपर्कों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस हथियारों की आपूर्ति और सीमा पार से संचालित गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. जांच का एक बिंदु ये भी है कि क्या आरोपी के साथ और भी लोग सक्रिय थे. साथ ही पंजाब समेत आसपास के राज्यों में उसका नेटवर्क कितना फैला हुआ था. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है. अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ से हैंड ग्रेनेड हमले और अन्य मामलों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में 2 साल का बच्चा लापता, तालाब में उतरे गोताखोर, अब तक नहीं मिला सुराग

(फरीदाबाद से प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES