SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फरीदाबाद में डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा, 40 टीमें मैदान में, जानें कितने मरीज मिले

फरीदाबाद की स्वास्थ्य विभाग और नूंह की टीम डेंगू और मलेरिया को लेकर सख्त हो गई है. टीम ने सैंपल कलेक्ट किए हैं. इसके बाद लोगों की जांच की गई. इसे लेकर विभाग अलर्ट पर है. मैदान में लगभग 40 टीमें काम कर रही हैं.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 31, 2026, 09:38 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 09:41 AM IST
Image Credit: फरीदाबाद में डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा
Join

फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग और नूंह की टीम ने डेंगू और मलेरिया के सैंपल कलेक्ट किए हैं. डॉक्टरों के द्वारा इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई. जिला में अभी तक डेंगू के 35 और मलेरिया के तीन मामले सामने आ चुके है. जबकि विभाग के द्वारा 3200 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किया गया है.

40 से अधिक टीमें कर रहीं काम

सर्दी के आने से पहले लगातार हो रही बारिश के कारण मच्छरों से होने वाले डेंगू और मलेरिया के केसों में बढ़त देखने को मिल रहा है. इसी को लेकर विभाग की 40 टीमें अलग-अलग इलाकों में लोगों के रक्त सैंपल ले रही है. टीमें खासतौर से उन इलाकों में अभियान चला रही है, जहां पर भीड़ ज्यादा है. साथ ही साफ-सफाई का अभाव है. अभी तक करीब 2 लाख से ज्यादा घरों की जांच की जा चुकी है. विभाग डेढ़ लाख से ज्यादा ब्लड स्लाइड मलेरिया की जांच के लिए तैयार कर चुका है.

डेंगू मलेरिया का किया जा रहा जांच? 

विभाग की टीमों ने गोंछी गांव में लोगों के सैंपल लिए. इस दौरान कैंप में आने वाले लोगों को जरूरी दवाइयां भी मुहैया कराई गई. बदलते मौसम में बुखार, खांसी के सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे है. इन सैंपलों को लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आगे का इलाज दिया जाएगा.

लक्षण मिलने पर तुरंत इलाज

सीएमओ जयंत आहूजा ने बताया कि जिन मरीजों में बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं. उनका तुरंत इलाज भी किया जा रहा है. इसके अलावा दूसरे लोगों के सैंपल लिए जा रहे है. जिसकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. दूसरी तरफ शहर में अलग-अलग जगहों पर बने कूड़े के ढेरों से बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है. लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस पर कुछ बताने को तैयार नही है. गांव गोंछी में सरकारी स्कूल की दीवार के साथ खुले में कुढ़े के ढेर लगे हुए है.

ये भी पढ़ें- दिल्लीवालों! आज सुबह इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

(फरीदाबाद से जय प्रकाश की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES