फरीदाबाद में घरेलू विवाद के बीच पति ने पिया तेजाब, 5 दिन लौटा था घर, हालत गंभीर
हरियाणा के फरीदाबाद में आपसी कलह के कारण एक व्यक्ति ने करवा चौथ के दिन घर में रखा तेजाब पी लिया. परिवार वालों ने बताया कि अमरजीत की शादी 12 साल पहले अमृतसर की सुमन के साथ हुई है, लेकिन अभी कुछ दिनों से दोनों के बीच मनमपटाव चल रहा था.
फरीदाबाद से एक मामला सामने आया है, जहां नेहरू कॉलोनी में घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने करवा चौथ के दिन घर में रखा तेजाब पी लिया. जब हालत बिगड़ी तो, परिवार वालों ने इलाज के लिए बीके नागरिक अस्पताल लेकर गए. यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया. ऐसा बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था. वहीं पति पिछले पांच दिनों से घर से लापता था.
पांच दिन से घर से गायब था अमरजीत
अमरजीत (36) नेहरू कॉलोनी का रहने वाला है. वहीं उसकी पत्नी सुमन की साल उम्र 30 साल है और वो निजी कंपनी में नौकरी करती है. परिवार वालों के अनुसार, अमरजीत पिछले पांच दिनों से घर से लापता था. वहीं परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे. ऐसे में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर भी परिवार वाले टेंशन में थे.
घर लौटा तो परिवार को लगा
परिवार वालों के अनुसार, अमरजीत गुरुवार सुबह ही घर लौटा था. उसे घर पर वापस आता देख परिवार वालों को उम्मीद थी कि हालात अब सामान्य हो जाएगी. हालांकि, पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बरकरार था. इसी दौरान अमरजीत ने घर में रखा तेजाब पी लिया. कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत बीके नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया
12 साल पहले हुई थी शादी
परिवार वालों के अनुसार, अमरजीत की शादी 12 साल पहले अमृतसर की सुमन के साथ हुई है. दंपती के दो बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. इसी के चलते अमरजीत पांच दिन पहले घर छोड़कर चला गया था. डबुआ थाना पुलिस के अनुसार, फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी.
(फरीदाबाद से जय प्रकाश की रिपोर्ट)