App

पानीपत को मिलेंगे नमो भारत के 3 स्टेशन: एक जमीन के नीचे बनेगा, कहां बनेगा अंडरग्राउंड स्टेशन?

Panipat News: पानीपत के लोगों के लिए नमो भारत कॉरिडोर से जुड़ी अहम खबर है. दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर के तहत पानीपत में तीन प्रमुख स्टेशन प्रस्तावित हैं. इनमें समालखा, सिवाह बस स्टैंड और पानीपत शहर शामिल हैं.

पानीपत को मिलेंगे नमो भारत के 3 स्टेशन: एक जमीन के नीचे बनेगा, कहां बनेगा अंडरग्राउंड स्टेशन?

Haryana News: पानीपत के लोगों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर में पानीपत को तीन मेन स्टेशन मिलेंगे. इसमें समालखा, सिवाह बस स्टैंड और पानीपत शहर शामिल हैं. इतना ही नहीं इसमें एक स्टेशन जमीन के अंदर बनेगा.

कहां बनेगा जमीन के अंदर स्टेशन? 
वहीं सिवाह बस स्टैंड पर जो स्टेशन बनेगा वो एलिवेटेड रहने वाला है. सेक्टर-18 को आगे के स्टेशन के रूप में चिह्नित किया गया है. 136.30 किमी लंबे इस कॉरिडोर पर लगभग 33,051 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसमें हरियाणा सरकार की हिस्सेदारी लगभग 7,472 करोड़ रुपये तक होगी.

सरकार ने कॉरिडोर को किस नीति के तहत शामिल किया 
हरियाणा सरकार ने कॉरिडोर को ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति के तहत शामिल कर लिया है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में स्टेशनों के आसपास परिवहन को ध्यान में रखकर शहरी विकास की योजनाएं बनाई जा सके. कॉरिडोर पर अभी हर जगह स्टेशन और वायाडक्ट का निर्माण एक साथ शुरू नहीं हुआ है.    

क्या काम चल रहा है
अभी फिलहाल सड़क चौड़ी करने, उसे दोबारा तैयार करने और यूटिलिटी हटाने जैसे काम चल रहे हैं. एचएमआरटीसी (हरियाणा व्यापक द्रुतगामी परिवहन निगम) के दस्तावेजों के अनुसार, दिल्ली-पानीपत-करनाल रोड के 29.95 से 75.55 किलोमीटर और 75.55 से 136.30 किमी हिस्सा का काम सड़क चौड़ीकरण और रेस्टोरेशन का काम में आ गया है. दोनों काम के लिए आदेश जनवरी 2026 में दिए गए थे.      

एचएमआरटीसी के रिकॉर्ड के अनुसार, स्टेशन और वायाडक्ट के निर्माण वाले रास्ते में आने वाली सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन और बरसाती पानी की निकासी से जुड़ी व्यवस्थाओं को शिफ्ट किया जाना है. इसके लिए 28 जनवरी 2026 की तारीख दर्ज है. परियोजना के रास्ते में आने वाली सड़क और दूसरे जरूरी सुविधाओं को हटाने की प्रक्रिया भी पहले से शुरू की जा चुकी है.

बस स्टैंड से जुड़ेगा नमो भारत
सिवाह बस स्टैंड को सिवाह नमो भारत स्टेशन से जोड़ने की प्लानिंग बनाई गई है. इससे बस से आने वाले यात्रियों को नमो भारत के जरिए दिल्ली और करनाल की ओर सफर करने की सुविधा मिलेगी. परियोजना में बस, रेल और दूसरे परिवहन साधनों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने पर जोर दिया गया है.

स्टेशन पर कार और दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग, पिकअप-ड्रॉप लेन, ऑटो-टैक्सी के लिए जगह और पैदल यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. नमो भारत ट्रेनों में 2x2 सीटिंग व्यवस्था, सामान रखने की सुविधा, महिलाओं के लिए आरक्षित कोच और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More