App

5 सेकेंड में 5 थप्पड़… चरखी दादरी में महिला कृषि अधिकारी से मारपीट का VIDEO VIRAL, दो महिलाओं पर केस

चरखी दादरी के कृषि विभाग कार्यालय में महिला कृषि विकास अधिकारी के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ SC-ST एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है.

5 सेकेंड में 5 थप्पड़… चरखी दादरी में महिला कृषि अधिकारी से मारपीट का VIDEO VIRAL, दो महिलाओं पर केस
Image Credit: चरखी दादरी में महिला कृषि अधिकारी से मारपीट का VIDEO VIRAL

चरखी दादरी के लोहारू रोड स्थित कृषि विभाग कार्यालय में महिला कृषि विकास अधिकारी के साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने के मामला सामने आया है. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला कार्यालय में ही महिला कृषि विकास अधिकारी को जमीन पर पटककर और उनके पेट पर बैठकर थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है. अहम बात यह है कि आरोपित महिला ने महज पांच सेकेंड में ही महिला कृषि विकास अधिकारी को पांच थप्पड़ जड़ दिए.

दो महिलाओं खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज 
शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  जानकारी के अनुसार, महेंद्रगढ़ जिला के सतनाली निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चरखी दादरी में कृषि विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. वह 16 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लोहारू रोड स्थित कृषि विभाग कार्यालय में अपने काम में व्यस्त थी. उसी दौरान झोझू कलां निवासी महिला एक और अन्य महिला के साथ कार्यालय पहुंची.

महिला कृषि अधिकारी से मारपीट
महिला कृषि विकास अधिकारी का आरोप है कि दोनों ने उनके साथ कहासुनी शुरू कर दी और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें भी आई.

दो महिलाओं ने की महिला अधिकारी से बदतमीजी 
महिला अधिकारी का आरोप है कि मारपीट के दौरान दूसरी महिला, जो वकील बताई गई है, उसने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल अस्पताल ले जाया गया. डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है.

(चरखी दादरी से सुरेंद्र सिंह की रिपोर्ट) 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो