SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'1984 के सिख नरसंहार पर माफी मांगनी चाहिए थी', रोहतक में राहुल गांधी पर बरसे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन

रोहतक में 'संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 1984 के सिख नरसंहार को लेकर कांग्रेस से माफी की मांग की और 2029 में भी भाजपा सरकार बनने का दावा किया.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 01, 2026, 09:55 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 10:04 PM IST
Image Credit: '1984 के सिख नरसंहार पर माफी मांगनी चाहिए थी', रोहतक में राहुल गांधी पर बरसे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन
Join

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को रोहतक में ‘संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को 1984 के सिख नरसंहार के लिए प्रायश्चित करना चाहिए था और माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन राहुल गांधी प्रदर्शन करने निकले हैं. उन्होंने कहा कि हरियाणा हमेशा लोकतंत्र को बचाने का काम करता रहा है और आगे भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी भूमिका निभाता रहेगा.

नितिन नबीन ने कहा कि 1 नवंबर 1984 को हमारे सिख भाइयों के साथ जो घिनौना खेल खेला गया, जो कत्लेआम हुआ. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उसका प्रायश्चित करना चाहिए था, माफी मांगनी चाहिए थी. मगर आज ये प्रदर्शन करने निकले हैं. मैं पूछता हूं कि राहुल जी, जब सिख भाइयों का कत्लेआम हुआ था, तब आपके पिताजी ने कहा था कि ‘जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती है. उस धरती के कांपने से हमारे कितने सिख भाइयों का जीवन समाप्त हो गया. उसका पछतावा आपको होना चाहिए था, माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन आप तो प्रदर्शन करने निकले हैं.

विपक्ष द्वारा वोट चोरी के आरोप लगाए जाने और सरकार हटाने की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को बचाने का काम करती है. उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश से बनी सरकार को अस्थिर करने की बातें करने वाले विपक्ष को जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मोदी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता और 2029 में भी भाजपा ही सरकार बनाएगी.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और सरकारें जनता के मत और विश्वास से बनती हैं. लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय विपक्ष को जनादेश का सम्मान करना चाहिए. ‘संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर रही है.

ये भी पढ़ें: 60 साल में कितना बदला हरियाणा? CM नायब सैनी ने गिनाईं प्रदेश की बड़ी उपलब्धियां

(विजय राणा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES