App

Ambala के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई QR कोड से पेमेंट की सुविधा, मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत

हरियाणा के अंबाला छावनी स्थित नागरिक अस्पताल में QR कोड से फीस जमा करने की सुविधा शुरू की गई है, जिससे मरीजों को खुले पैसों की परेशानी और लंबी कतारों से राहत मिलेगी.

Ambala के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई QR कोड से पेमेंट की सुविधा, मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत
Image Credit: Ambala के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई QR कोड से पेमेंट की सुविधा, मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत

हरियाणा सरकार द्वारा सभी नागरिक अस्पतालों में आने वाले पेशेंट को कोई समस्या न हो इसको लेकर क्यूआर कोड की सुविधा शुरू की गई है, जिससे किसी भी पेशेंट को किसी भी तरह की कोई फीस देने में कोई समस्या नहीं आएगी. छावनी के नागरिक अस्पताल में भी यह सुविधा शुरू की गई है, जिसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने कहा की कई बार किसी भी फीस को देने में पेशेंट के पास खुल्ले पैसे नहीं होते और उसे काफी इंतजार करना पड़ता है. अब क्यूआर कोड की सुविधा शुरू होने से न तो उनका इंतजार करना पड़ेगा और न ही किसी तरह की कोई समस्या आएगी. वहीं अस्पताल में आने वाले पेशेंट भी इस सुविधा से काफी खुश है.

हरियाणा सरकार लोगों को सुविधाएं देने के लिए अलग-अलग तरह से काम कर रही है. इसी तरह से सिविल अस्पताल में भी जो आने वाले पेशेंट को पर्ची के रूप में पैसे देने पड़ते थे और खुल्ले पैसे न होने के कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ता था. काफी समय तक लाइन में भी लगना पड़ता था. मगर अब अंबाला में नागरिक अस्पताल में गुरुवार से क्यूआर कोड की सुविधा सरकार ने शुरू कर दी है.

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल की पीएमओ पूजा पेंटल ने बताया कि आज से यहां क्यूआर कोड की सुविधा शुरू की जा रही है, जिसमें आने वाले पेशेंट को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि हर काउंटर पर, जहां भी पेमेंट दी जाती है, वहां पर क्यूआर कोड लगा दिया है. उन्होंने बताया वैसे तो यहां पर सभी सुविधाएं मुफ्त हैं, मगर कुछ जगहों पर पेमेंट होती है. उन काउंटर्स पर क्यूआर कोड लगा दिया गया.

वहीं अस्पताल के ही डॉक्टर विनय ने बताया कि इससे सभी के लिए सुविधा हो जाएगी और लंबी लाइनों के खड़े होने से भी बच पाएंगे. इसी तरह अस्पताल के डाटा ऑपरेटर ने बताया कि पैसे खुल्ले न होने के कारण लोगों को काफी देर तक यहां खड़ा होना पड़ता था, लेकिन अब किसी को भी या खड़े होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि अस्पताल प्रशासन ने क्यूआर कोड की सुविधा शुरू कर दी गई है.

वहीं क्यूआर कोड की सुविधा शुरू होने से आने वाले पेशेंट काफी खुश नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि अब उन्हें पर्ची कटाने के लिए उसकी पेमेंट जमा करने के लिए लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा. इससे टाइम बचेगा और लोगों को लंबी कतारों में भी नहीं खड़ा होना पड़ेगा. लोगों का कहना है कि यहां पर इस सुविधा से सभी को लाभ मिलेगा, वैसे तो यहां पर सभी सुविधाएं मुफ्त में मिलती है. मगर कुछ एक जगह, जहां पर पेमेंट होती है, वहां पर पर्ची कटवानी पड़ती है. वहां पर अब क्यूआर कोड की सुविधा शुरू होने से सभी को लाभ मिलेगा.

(अमन कपूर की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More