)
सलमान खान पॉपुलर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में हर दिन लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है. बिग बॉस हाउस में हर कंटेस्टेंट शो में अपनी इमेज बनाने और दिखने के लिए कोशिश कर रहा है. शो में लव गिल और यंग के बीच काफी झगड़ा हुआ है. लाइव फीड में दोनों की लड़ाई दिखाई जा चुकी है. दरअसल लव गिल सुबह गुल्लू के साथ डांस करती हैं. जो कि यंग को पसंद नहीं आता है.
सुबह के सॉन्ग पर लव गिल और कुशाल तंवर यानी गुल्लू साथ में डांस करते हैं. दोनों का साथ में डांस करना यंग को पसंद नहीं आता है. उनको लगता है कि उनका गैंग टूट रहा है जिस वह से वह उदास बैठे होते हैं. ऐसे में यंग लव पर कमेंट कर देते हैं, ये कमेंट लव को अच्छा नहीं लगता है. जिसके बाद दोनों की लड़ाई होती है. यंग के कमेंट से लव रोने लग जाती है. लव ने यंग को बोला कि आपका ये कमेंट आपकी ही इमेज को खराब कर सकता है.
यंग ने लव के लिए कमेंट किया कि वह Aang में चढ़ी जा रही थी. यंग का ये कमेंट लव को काफी बुरा लगता है. जिसके बाद दोनों के बीच बहस होती है. लव बोलती है कि लोग इस तरह के कमेंट उनके बारे में पहले भी कर चुके हैं. यंग ने बाद में लव से माफी मांगी और बोला कि उनका ये मतलब नहीं था. वहीं दूसरी तरफ हर कोई लव को समझाते हैं. भले ही यंग ने लव से माफी मांग ली हैं, लेकिन इस झगड़े का असर उनकी केमिस्ट्री पर पड़ सकता है. आने वाले दिनों में पता चलेगा कि इन दोनों की दोस्ती किस मोड़ पर जाएगी.
बिग बॉस घर के कैप्टन कुशल तंवर को एक बड़ी जिम्मेदारी मिलती है. बिग बॉस गुल्लू को बताते हैं कि जो कंटेस्टेंट गेम में अपनी एक लाइफ लाइन खो चुका है, गुल्लू उनमें से दो लोगों की खोई हुई लाइफ लाइन वापस कर सकते हैं. उदिति सिंह, कनिका मान, आसिफ खान और रीति तिवारी अपनी एक लाइफ लाइन खो चुके हैं. ऐसे में गुल्लू के फैसला इन लोगों के गेम पर असर डाल सकता है.