SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मेरी नजरें सिर्फ आदित्य', ब्रैड पिट पर सवाल सुन यामी गौतम ने दिया मजेदार जवाब; 'नई नवेली' के प्रमोशन में छाईं एक्ट्रेस

ब्रैड पिट को लेकर पूछे गए सवाल पर यामी गौतम ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया. एक्ट्रेस ने अपने पति आदित्य धर के लिए जताते हुए कहा कि उनकी नजरें सिर्फ उन्हीं पर हैं. यामी का यह जवाब चर्चा में है और फैंस को उनका अंदाज पसंद आ रहा है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 12, 2026, 04:40 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 05:08 PM IST
Image Credit: यामी गौतम के जवाब ने जीता फैंस का दिल
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म 'नई नवेली' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वह मोहिनी नाम की डायन के रोल में नजर आने वाली हैं. इन दिनों एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म के प्रोमोशन में बिजी हैं. इसी बीच उनका एक जवाब खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, फिल 'नई आवेली' के प्रमोशन के दौरान ही उनसे ब्रैड पिट को लेकर सवाल किया गया. इसपर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि उनकी नजर तो आदित्य धर पर ही रहेगी.

धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी यामी ने अहमदाबाद में अपनी फिल्म 'नई नवेली' के प्रमोशन के दौरान त्योहार के जश्न में मजाक-मस्ती का तड़का भी लगाया. त्योहार के जोश के बीच नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत करते हुए, हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट के बारे में पूछे गए एक मजेदार सवाल पर एक्ट्रेस के हाजिर -जवाब अंदाज ने सबका ध्यान खींचा.

बातचीत के दौरान इवेंट होस्ट ने यामी से पूछा कि अगर ब्रैड पिट उनके बगल में बैठे हों, तो क्या वह फिर भी ऑटो-रिक्शा का मीटर चेक करेंगी. बिना ज्यादा सोचे-समझे उन्होंने जवाब दिया, 'मेरी नजर आदित्य धर पर ही रहेगी.'  उनके इस मजाकिया जवाब ने अपने ह्यूमर और रिश्ते के प्रति प्यार भरे अंदाज की वजह से सबका ध्यान खींचा.

किस दिन रिलीज होगी यामी गौतम की 'नई नवेली'?

यामी की अपनी फिल्म 'नई नवेली' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. बालाजी मोहन द्वारा निर्देशित और आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म एक फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है. यह फिल्म 'हक' के बाद यामी की बड़े पर्दे पर वापसी है. उन्होंने अपने पति आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' में भी एक छोटा सा रोल (कैमियो) किया था.

यामी गौतम और आदित्य धर को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स

यामी और आदित्य 'आर्टिकल 370' में अपने काम के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स मिलने के बाद भी चर्चा में रहे थे. यामी ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता, जबकि आदित्य को फिल्म के प्रोड्यूसर के तौर पर बेस्ट फीचर फिल्म के लिए सम्मानित किया गया.

हाल ही में आई खबरों में दावा किया गया था कि यामी और आदित्य हिमाचल प्रदेश में अपना स्थायी घर बनाने की योजना बना रहे हैं. हालांकि, इन एक्टर्स के करीबी सूत्रों ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है. इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में एक सूत्र ने बताया, 'नहीं. यह खबर कौन फैला रहा है?' वहीं, NDTV ने एक सूत्र के हवाले से खबर दी थी कि यह कपल हिमाचल प्रदेश में अपना स्थायी घर बनाने पर विचार कर रहा है.

खबरों के मुताबिक, यामी के पास मंडी के गोहर में 100 साल पुराना हेरिटेज घर और 25 एकड़ जमीन है. हालांकि, आदित्य की टीम ने साफ किया है कि कपल का अपना स्थायी घर कहीं और शिफ्ट करने का कोई प्लान नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES