App

'धुरंधर' में कैमियो के लिए यामी गौतम को पति आदित्य से मिली तगड़ी फीस? जानिए एक्ट्रेस ने माधुरी दीक्षित से क्या कहा

यामी गौतम ने पति आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में अपने कैमियो और भारी-भरकम फीस मिलने की खबरों पर खुलकर बात की है. माधुरी दीक्षित के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब.

'धुरंधर' में कैमियो के लिए यामी गौतम को पति आदित्य से मिली तगड़ी फीस? जानिए एक्ट्रेस ने माधुरी दीक्षित से क्या कहा
Image Credit: जब पति आदित्य धर के सेट पर लकी चार्म बनकर पहुंचीं यामी गौतम (PC- SonyLIV Screenshot)

एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके पति डायरेक्टर आदित्य धर 'धुरंधर' फिल्म की वजह से काफी चर्चा में रहे. इस फिल्म में यामी के छोटे से कैमियो रोल ने फैंस का दिल जीत लिया था. जब यामी गौतम एक्टर आदिनाथ कोठारे के साथ एक पॉपुलर क्विज शो 'कोण होणार करोड़पति' के सेट पर पहुंचीं, तो शो की होस्ट माधुरी दीक्षित ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.

माधुरी ने मजाक-मजाक में यामी से पूछ लिया कि क्या उन्हें इस कैमियो के लिए कोई तगड़ी फीस मिली थी या उन्होंने पति के कहने पर फ्री में काम किया था. माधुरी का यह सवाल सुनते ही सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े और यामी ने भी इसका बहुत ही शानदार और मजेदार जवाब दिया.

"कुछ चीजों की कोई कीमत नहीं होती"

माधुरी दीक्षित के इस सवाल पर यामी गौतम ने हंसते हुए बहुत ही प्यारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनकी कोई कीमत या मोल नहीं लगाया जा सकता. यामी ने बताया कि जब आदित्य धर ने उनसे फिल्म में आने के लिए कहा था, तो उन्होंने बस इतना कहा था कि सेट पर आ जाओ क्योंकि तुम मेरे लिए लकी चार्म हो. यामी का मानना है कि देश के इतने बेहतरीन डायरेक्टर से डायरेक्शन मिलना ही उनके लिए सबसे बड़ी फीस थी. हालांकि, एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि जब उन्होंने खुद मीडिया में ये खबरें सुनीं कि उन्हें इस कैमियो के लिए बहुत बड़ा चेक मिला है, तो वो खुद हैरान रह गई थीं. लेकिन उनके लिए पैसों से ज्यादा वैल्युएबल वो अनुभव था.

 

 

'धुरंधर' में यामी का धांसू अंदाज

आपको बता दें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म में यामी गौतम ने शाजिया बानो का किरदार निभाया था, जो एक नर्स के रूप में पाकिस्तान में अंडरकवर इंडियन एजेंट का काम कर रही थीं. फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार के साथ उनका यह छोटा सा सीक्वेंस काफी दमदार था और दर्शकों को बहुत पसंद आया था. यही वजह है कि उनके इस कैमियो को लेकर फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल और एक्साइटमेंट बनी हुई है.

सोशल मीडिया पर छाया यामी का यह किस्सा

यामी गौतम का यह इंटरव्यू और माधुरी दीक्षित के साथ उनकी बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस इस कपल की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. जहां एक तरफ लोग आदित्य धर के डायरेक्शन की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यामी के इस ह्यूमरस अंदाज को भी बहुत पसंद किया जा रहा है. यह साफ है कि पति-पत्नी की यह जोड़ी न सिर्फ पर्सनल लाइफ में बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी एक-दूसरे को पूरा सपोर्ट करती है.

(इनपुट आईएएनएस से भी)

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More