App

हिमाचल प्रदेश शिफ्ट नहीं होंगे आदित्य धर और यामी गौतम, 'धुरंधर' डायरेक्टर की टीम ने किया रिपोर्ट्स का खंडन

आदित्य धर और यामी गौतम के हिमाचल प्रदेश शिफ्ट होने की खबरों पर अब विराम लग गया है. 'धुरंधर' डायरेक्टर की टीम ने इन रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए साफ किया कि कपल हिमाचल में बसने की कोई प्लानिंग नहीं बना रहा है.

हिमाचल प्रदेश शिफ्ट नहीं होंगे आदित्य धर और यामी गौतम, 'धुरंधर' डायरेक्टर की टीम ने किया रिपोर्ट्स का खंडन
Image Credit: हिमाचल शिफ्ट होने वाले हैं आदित्य धर-यामी गौतम?

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर की टीम ने मुंबई छोड़कर हमेशा के लिए हिमाचल प्रदेश में बसने के प्लान को खारिज किया है. बीते दिनों ऐसी खबरों थी कि यह कपल पहाड़ी राज्य को अपना स्थायी घर बनाने पर विचार कर रहा है. ऐसे में 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य की टीम ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.

हाल ही में 'आर्टिकल 370' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने का जश्न मनाने वाले इस कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ को निजी ही रखा है. ताजा खबरों में कहा गया था कि यामी का हिमाचल प्रदेश से जुड़ाव और उनके वहां बसने के कथित फैसले के पीछे की एक वजह थी.

हिमाचल शिफ्ट होने की खबरों पर लगा ब्रेक

आदित्य धर की टीम ने हिमाचल प्रदेश में बसने की खबरों का खंडन किया है. इन खबरों के बीच इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए आदित्य की टीम ने इस बात से इनकार किया कि फिल्म निर्माता और यामी वहां स्थायी रूप से बसने की प्लानिंग कर रहे हैं. आदित्य की टीम ने बताया, 'नहीं. यह खबर कौन फैला रहा है?'

NDTV की एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यामी और आदित्य हिमाचल प्रदेश को अपना स्थायी घर बनाने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि एक्ट्रेस का उस राज्य और अपने होमटाउन से गहरा नाता है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यामी ने गोहर में 25 एकड़ जमीन के साथ-साथ एक पुरानी हेरिटेज प्रॉपर्टी भी खरीदी है. हालांकि, आदित्य की टीम ने इस बात से इनकार किया है कि यह कपल हमेशा के लिए हिमाचल प्रदेश में बसने जा रहा है. आदित्य धर की फिल्मों ने दुनिया भर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की बॉक्स-ऑफिस सफलता के बाद आदित्य चर्चा में रहे हैं.

हाल ही में कपल को मिला नेशनल अवॉर्ड

इस साल की फिल्ममेकर और यामी ने 'आर्टिकल 370' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतकर अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. ​​22 सितंबर को गुजरात में हुए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में यामी को 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवॉर्ड मिला, जबकि आदित्य को फिल्म के प्रोड्यूसर के तौर पर 'बेस्ट फीचर फिल्म' का अवॉर्ड मिला.

बता दें कि यामी गौतम और आदित्य धर ने 2021 में शादी की थी. यामी और आदित्य की पहली मुलाकात 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' पर साथ काम करते हुए हुई थी, जो 2019 में आदित्य की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी. साल 2024 में कपल उनके बेटे वेदाविद का जन्म हुआ. कपल ने अपने बेटे की निजता का ध्यान रखते हुए उसका चेहरा मीडिया और सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया है. यामी ने पिछले साल बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, लेकिन उसमें भी चेहरा छिपाकर रखा था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More