App

बेंगलुरू शो से पहले सोनू निगम ने कन्नड़ के लोगों से मांगी माफी, जानें सिंगर के कॉन्सर्ट को लेकर क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर सोनू निगम ने कन्नड़ सुमदाय से माफी मांगी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कर्नाटक के लोगों से माफी मांगी है. सिंगर ने 24 अक्टूबर को बेंगुलरू कॉन्सर्ट से पहले वीडियो शेयर कर माफी मांगी है. आइए जानते हैं पूरा विवाद क्या है?

बेंगलुरू शो से पहले सोनू निगम ने कन्नड़ के लोगों से मांगी माफी, जानें सिंगर के कॉन्सर्ट को लेकर क्या है मामला?
Image Credit: इंस्टाग्राम

पॉपुलर सिंगर सोनू निगम ने कन्नड़ भाषा बोलने वाले लोगों से माफी मांगी है. सिंगर ने पुराने विवाद को लेकर माफी मांगी है. सिंगर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर्नाटक के लोगों से बोला कि- वह उन्हें अपना परिवार मानते हैं और किसी भी गलतफहमी की वजह से उनके रिश्ते में कड़वाहट नहीं होनी चाहिए. सोनू निगम के माफी मांगने के बाद कर्नाटक के संगठन ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस लेने का ऐलान किया है.

सोनू निगम ने कर्नाटक लोगों से मांगी माफी

सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर कर्नाटक के लोगों से बोला कि उन्हें प्यार और सम्मान की उन्हें कद्र हैं. सिंगर ने वीडियो में कहा कि जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उस रिश्ते को बनाए रखना चाहते हैं तो माफी मांगने में हर्ज नहीं होता है. अगर मेरी किसी बात से अनजाने में आपको ठेस पहुंची हैं तो मुझे उसके लिए बेहद अफसोस हैं. सिंगर ने बोला कि कर्नाटक के लोगों ने उन्हें 30 सालों से प्यार और सम्मान दिया है. वहीं नहीं जाते हैं किसी भी गलतफहमी की वजह से लंबे समय से बने रिश्ते में खटास आए. मैं कर्नाटक के लोगों को अपने परिवार की तरह मानते हैं. सोनू ने उम्मीद जताई है कि उनकी माफी से विवाद खत्म होगा और दोनों के बीच के रिश्ते पहले जैसे होंगे.

कर्नाटक में सोनू के बैन की उठी थी मांग

सोनू ने पिछले साल बेंगलुरू में कॉन्सर्ट किया था. उस कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों ने उन्हें कन्नड़ भाषा में गाना गाने की अपील की थी. वहां मौजूद लोग सिंगर से बार-बार कन्नड़ भाषा में गाने की जिद कर रहे थे. लोगों की जिद से परेशान होकर सिंगर ने विवादित बयान दिया था. उन्होंने वहां मौजूद लोगों के बर्ताव की तुलना पहलगाम अटैक में हुए हमले से कर दी थी. सिंगर की टिप्पणी से कर्नाटक के लोगों काफी नाराज हो गए, जिसके बाद कर्नाटक में उनके बैन की मांग उठ गई.

सिंगर ने क्यों मांगी माफी

सोनू निगम फिर से कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं. उनके कॉन्सर्ट से पहले कन्नड़ भाषा के समुदाय ने उनके कॉन्सर्ट को कैंसिल करने की मांग की है. कर्नाटक रक्षणा वेदिके ने मांग की थी कि सोनू निगम का बेंगलुरू कॉन्सर्ट बैन किया जाए, क्योंकि उन्होंने अपने बयान में कन्नड़ के लोगों को अपमान किया था. जिसके बाद सिंगर ने रक्षणा वेदिके के प्रमुख नारायण गौड़ा से बात की और स्पष्ट किया कि कन्नड़ भाषी लोगों के साथ उनके रिश्ते काफी अहम है. ऐसे में वह बार-बार माफी मांगने को तैयार हैं.

 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More