कौन हैं अर्शदीप सिंह की मंगेतर समरीन कौर? कबीर खान की फिल्म में कर चुकी हैं काम
पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फोटो अपनी सगाई की फोटो शेयर की है. एक्ट्रेस ने इंडियन क्रिकेट टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ सगाई की फोटो शेयर की है.
इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड समरीन कौर संग सगाई की है. पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर ने इंस्टाग्राम पर सगाई की पोस्ट शेयर की है. सगाई की फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा पोस्ट लिखा है. इंटरनेट पर समरीन और अर्शदीप की सगाई की फोटो वायरल हो रही है.
समरीन ने शेयर की सगाई की पोस्ट
एक्ट्रेस समरीन ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक्टेस सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं. अर्शदीप के साथ एक्ट्रेस गले मिल रही हैं. फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- लाइफ हमें जो भी दे सकती थी, उनमें से सबसे अच्छी बात यह है कि लाइफटाइम साथ रहने के लिए हमें एक दूसरे मिलाया है. अर्शदीप और समरीन ने एक दूसरो को डेट करने के बाद, लाइफ टाइम साथ रहने का फैसला किया है. कपल ने सगाई कर शादी की की मंजिल की तरफ एक कदम आगे बढ़ाया है.
कौन हैं समरीन कौन?
समरीन कौर मॉडल और एक्ट्रेस हैं. समरीन कई पंजबाी सॉन्ग और वीडियो में नजर आ चुकी है. समरीन कौन यंग लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. साल 2018 में समरीन कौर फेमिना मिस्ट इंडिया की फाइनलिस्ट बनीं. इस पेजेंट के बाद समरीन कौर ने मॉडलिंग और एक्टिंग जगत में अपनी पहचान बनाना शुरू की है.
रणवीर सिंह की फिल्म में कर चुकी हैं काम
समरीन रणवीर सिंह की फिल्म 83 में नजर आ चुकी हैं. फिल्म 1983 वर्ल्ड कप में कपिल देव की कप्तानी में जीत पर आधारित फिल्म है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. इसके अलावा समरीन नेल पॉलिश, सरदार जी 2 और जिंद माही फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं.
बादशाह और जस्सी गिल संग कर चुकी हैं काम
फिल्मों के अलावा समरीन कौर पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. समरीन जस्सी गिल और बादशाह के वीडयो सॉन्ग में भी नजर आ चुकी हैं.
समरीन कौर का परिवार
समरीन कौर का जन्म जम्मू कश्मीर में 1999 में हुआ था. उनके माता-पिता एजुकेशन सेक्टर से जुड़े हैं. ऐसे में एक्ट्रेस का बचपन पढ़ाई और अनुशासन में पिता है. समरीन ने पुणे के सिम्बायोसिस से बी. कॉम ऑनर्स और चंडीगढ़ से एमबीए की पढ़ाई की है. एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करें तो साल 2026 तक उनकी नेटवर्थ लगभग 15 करोड़ रुपये बताई गई है.
इसे भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड राजवेल राज की दुल्हन बनीं प्रिया भवानी शंकर, 7 साल के प्यार को मिला मुकाम, शादी का वीडियो वायरल