SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कौन हैं रामायण के डायरेक्टर नितेश तिवारी? इससे पहले बना चुके हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म, मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

रामायण फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. नमित मल्होत्रा की फिल्म चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने की है. इससे पहले वह दंगल जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 29, 2026, 11:33 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 11:35 PM IST
Image Credit: कौन हैं रामायण के डायरेक्टर
Join

इन दिनों रामायण फिल्म की चर्चा काफी तेज है. रामायण फिल्म को नमित मल्होत्रा और यश ग्लोबल लेवल पर रिलीज कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया है. साई पल्लवी ने मां सीता का किरदार निभाया है. फिल्म का डायरेक्शन  नितेश तिवारी ने किया है. चलिए जानते है कौन हैं नितेश तिवारी?

कौन हैं नितेश तिवारी?

रामायण फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने दंगल से लेकर चिल्लर पार्टी जैसे फिल्म बना चुकी हैं. नितेश तिवारी मध्य प्रदेश से हैं. वह इंजीनियर के स्टूडेंट रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर क्रिएटर डायरेक्टर से की थी. उन्होंने चिल्लर पार्टी फिल्म से अपना डेब्यू किया था. चिल्लर पार्टी फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था.

फिल्म की कहानी और डायरेक्शन नितेश तिवारी का था. फिल्म चिल्लर पार्टी के लिए उन्हें पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था. फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड मिले थे. एक बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म और दूसरा बेस्ट स्क्रीन प्ले. साल 2014 में उन्होंने अपने करियर की दूसरी फिल्म भूतनाथ रिटर्न बनाई थी.

बनाई दंगल फिल्म

साल 2016 में उन्होंने आमिर खान की दंगल फिल्म बनाई थी. फिल्म दंगल फिल्म सुपरहिट थी. फिल्म ने दुनियाभर में 2000 से अधिक की कमाई की थी. पहलवानी पर बनी फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था. अब तक दंगल फिल्म उनके करियर की सबसे हिट फिल्म रही है. फिल्म को चीन में भी काफी पसंद किया गया है.

रामायण है 7वीं फिल्म

नितेश तिवारी के करियर की 7वीं फिल्म रामायण है. दंगल के अलावा वह छिछोरे, बवाल जैसी फिल्मों को निर्देशन कर चुके हैं. नितेश तिवारी डायरेक्टर के अलावा राइटर और प्रोड्यूर्स भी हैं.

छिछोरे फिल्म

नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे को भी नेशनल अवॉर्ड मिला था. सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया था. फिल्म की कहानी और गाने सभी लोगों को पसंद आए थे. नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी भी फिल्म डायरेक्टर हैं. उन्होंने बरेली की बर्फी, पंगा, निल बट्टे सन्नाटा बनाई है.

5 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

नितेश तिवारी के डायरेक्टर में बनी फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म का बजट 4000 करोड़ है. फिल्म को ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रामायण महाकाव्य को भव्य अंदाज में दिखाया जाएगा. फिल्म में यश रावण के रोल में हैं, वहीं रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं. साई पल्लवी ने मां सीता का किरदार निभाया है. फिल्म के vfx की जमकर तारीफ हो रही है.  
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES