भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /कौन है इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन? मुंबई प्रदर्शन के बाद चर्चा तेज; जानिए उनका करियर और बैकग्राउंड

कौन है इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन? मुंबई प्रदर्शन के बाद चर्चा तेज; जानिए उनका करियर और बैकग्राउंड

इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन मुंबई में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद चर्चा में हैं. लेखा एक एक्ट्रेस होने के साथ आर्टिस्ट और डिजाइनर भी हैं. जानिए उनके करियर, बैकग्राउंड और इमरान खान के साथ रिश्ते से जुड़ी खास बातें.

Written BySwati Singh
Published: Oct 11, 2026, 04:02 PM IST|Updated: Oct 11, 2026, 04:18 PM IST
joinshare
कौन है इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन? मुंबई प्रदर्शन के बाद चर्चा तेज; जानिए उनका करियर और बैकग्राउंड
Image Credit: कौन हैं लेखा वॉशिंगटन?

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मुंबई पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया. इसमें बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन भी शामिल थीं. यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में किया गया था, जिसमें प्रदर्शनकारी चुनावी रोल के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

विरोध-प्रदर्शन के बाद गामदेवी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज किया गया है. इमरान और लेखा समेत 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया. बता दें कि इमरान फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' और 'आई हेट लव स्टोरीज' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. वहीं, लेखा ने फिल्म, आर्ट और प्रोडक्ट डिजाइन के क्षेत्र में काम किया है. हालात के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपडेट्स शेयर किए. लेखाइदो में बताती हैं कि वह सभी ठीक है. अब वह घर की ओर जा रहे हैं. उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड इमरान खान और कजिन जैन भी थे.

उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित है. वह ये भी दावा करती हैं कि रिहा होने के बाद भी उनकी मुश्किलें जारी थीं. उनका दावा है कि जब वह रिहा होने के बाद कैब बुक कर रहे थे तो कैब नहीं मिल रही थी. मुंबई पुलिस कथित तौर पर ड्राइवर्स को धमकी दे रहे थे कि प्रदर्शनकारियों को सर्विस न दें.' अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर लेखा कौन है? तो, हम हम उनकी जिंदगी और करियर के बारे में बताएंगे...

लेखा वॉशिंगटन कौन हैं?

लेखा वॉशिंगटन एक एक्टर, आर्टिस्ट और प्रोडक्ट डिजाइनर हैं, जिन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है. 30 अप्रैल 1986 को जन्मीं लेखा ने एक्टिंग में आने से पहले आर्ट्स की दुनिया में अपना करियर शुरू किया था. उन्होंने 2002 में एक मूर्तिकार के तौर पर शुरुआत की और चेन्नई के थिएटर सीन से भी जुड़ी रहीं. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने SS म्यूजिक के लिए वीडियो जॉकी के तौर पर भी काम किया.

लेखा ने 2008 में जयमकोंडान के साथ अपनी तमिल फिल्म की शुरुआत की. वह वेदम, वा, हुडुगा हुडुगी, कल्याण समयाल साधम और अरिमा नाम्बी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने हिंदी फिल्म मटरू की बिजली का मंडोला (2013) में भी अभिनय किया.

लेखा वॉशिंगटन की लाइफ और शिक्षा के बारे में

लेखा चेन्नई में पली-बढ़ीं और एक मिली-जुली सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आती हैं. उनके पिता की जड़ें बर्मा, इटली और पंजाब से जुड़ी हैं. जबकि उनकी मां महाराष्ट्रीयन हैं. घर पर इंग्लिश और मराठी बोली जाती थी. उन्होंने चेन्नई के गुड शेफर्ड कॉन्वेंट में पढ़ाई की और फिर स्टेला मारिस कॉलेज में फाइन आर्ट्स की पढ़ाई की. बाद में उन्होंने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन(NID) में लाइफस्टाइल प्रोडक्ट डिजाइन की पढ़ाई की और फिर फिल्म और वीडियो कम्युनिकेशन प्रोग्राम में चली गईं.

NID में रहने के दौरान लेखा ने 'स्पूनरिज्म', 'कैच 22' और 'सुन्न' जैसी शॉर्ट फिल्मों पर काम किया. उन्होंने 'फ्रेम्ड' और 'काधलर धिनम' जैसी फिल्मों में भी काम किया. हालांकि, 'काधलर धिनम' में उनके रोल का क्रेडिट उन्हें नहीं मिला. बाद में उन्होंने 'उन्नाले उन्नाले' में एक छोटा सा रोल (कैमियो) भी किया.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Imran Khan