भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /जब नाना पाटेकर ने नसीरुद्दीन शाह को पढ़ाया था राष्ट्रवाद का पाठ, देश प्रेम के लिए कही थी ये बात

जब नाना पाटेकर ने नसीरुद्दीन शाह को पढ़ाया था राष्ट्रवाद का पाठ, देश प्रेम के लिए कही थी ये बात

75 की उम्र में नाना पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कर दिया है. वह अपने पीछे अपनी फिल्में, अपनी कहानी और यादें परिवार और फैंस के दिलों में छोड़ गए हैं. केवल पर्दे पर ही नहीं रियल लाइफ में भी वह देशप्रेमी थे. साल 2023 में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को राष्ट्रवाद के मुद्दे पर पाठ पढ़ाया था. नाना ने एक्टर को राष्ट्रवाद का असली मतलब समझाया था.

Written ByShilpa Singh
Published: Oct 08, 2026, 04:52 PM IST|Updated: Oct 08, 2026, 06:08 PM IST
joinshare
जब नाना पाटेकर ने नसीरुद्दीन शाह को पढ़ाया था राष्ट्रवाद का पाठ, देश प्रेम के लिए कही थी ये बात
Image Credit: इंस्टाग्राम

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपनी विचारधारा को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में पीयूष मिश्रा और नसीरुद्दीन शाह के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है. पीयूष मिश्रा ही नहीं नाना पाटेकर के संग भी नसीरुद्दीन की नोकझोंक देखने को मिली थी. साल 2023 में  नाना पाटेकर और नसीरुद्दीन शाह के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी. नसीरुद्दीन शाह ने नाना की कुछ फिल्मों पर निशाना साधा था, जिसके बाद नाना पाटेकर ने नसीरुद्दीन शाह को ऐसा पाठ पढ़ाया था जिसे लोग आजतक नहीं भूले हैं.

जब नसीरुद्दीन को बताया था राष्ट्रवाद का मतलब

द कश्मीर फाइल्स, द केरल स्टोरी और गदर 2 जैसी फिल्मों ने जब नसीरुद्दीन शाह को परेशान कर कर दिया था. दरअसल उन्होंने इन फिल्मों की सफलता को खतरनाक बताया था. उस दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें राष्ट्रवाद का असली मतलब बताया था. दरअसल नाना पाटेकर अपनी फिल्म द वैक्सीन वॉर की प्रमोशन कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक्टर से बोला था- मैं नसीर से पूछना चाहता हूं कि राष्ट्रवाद का क्या मतलब है? उनके अनुसार इसकी सही परिभाषा क्या है? हमारे देश में दलित, मुसलमान और हिंदू सभी रहते हैं और सभी राष्ट्रवादी है. अपने देश से प्यार करना और देश के हित में बात करना बुरी बात नहीं, बल्कि यही राष्ट्रवाद है. गदर 2 फिल्म में जिस तरह की फिल्म है उसमें वैसा ही कंटेंट होगा. इसके अलावा मैंने द केरल स्टोरी नहीं देखी है इसलिए उस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता.

संजय लीला भंसाली की लगाई थी क्लास

नाना यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे बोला था कि राष्ट्रवाद  का बतंगड़ बनाकर पैसा बनाना गलत है. फिल्मों में जो जैसा है उसे वैसा ही दिखाना चाहिए. अगर वो डॉक्यूमेंट्री है तो उसे उसी तरह दिखाना चाहिए. अगर सच्ची घटना पर फिल्म बनाते हैं तो उसे वैसा ही दिखाना चाहिए, वरना जनता तो है वह सवाल जरूर करेगी. उन्होंने कहा था कि फिल्म बनाते समय तथ्यों को सही से दिखाना चाहिए. उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत और बाजीराव मस्तानी को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया था. उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म वाट लावली सॉन्ग पसंद नहीं आया था. जिसके बाद उन्होंने डायरेक्टर को कॉल करके बोला था कि वाट लवाली क्या होता है? उन्होंने बोला कि इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचेंगे. मुझे जो पसंद नहीं आया वो मैंने बोल दिया.

पॉलिटिक्स से दूर रहना चाहते थे

नाना पाटेकर से पूछा गया था कि क्या वह राजनीति में जा सकते हैं. उन्होंने बोला था कि सभी राजनीतिक पार्टियों से पहचान हैं, लेकिन वह राजनिति में नहीं आना चाहते, नाना केवल चैरिटेबल ट्रस्ट नाम फाउंडेशन के जरिए सोशल वर्क करना चाहते थे.

मोदी जी का काम था बेहद पसंद 

नाना पाटेकर भले ही पॉलिटिक्स से दूर थे, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम बहुत पसंद करते थे. नाना ने बताया था कि पीएम मोदी को वह तब से जानते थे जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
nana patekar
Bollywood News