Weekend Must Watch: ओटीटी पर इस वीकेंड क्या देखें? सस्पेंस, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर हैं ये फिल्में-सीरीज; यहां मिलेगी हर मूड की फिल्म
Weekend Must Watch Movies & Series: सस्पेंस, थ्रिलर, रोमांस और क्राइम से भरपूर नई फिल्में और वेब सीरीजहम आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें आप आराम से घर बैठे वीकेंड पर देख सकते हैं. इस लिस्ट में मोस्ट अवेटेड फिल्में भी शामिल है, जिनके नाम देखने के बाद अभी से उन्हें देखने बैठ जाएंगे. यहां आपको हर मूड के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट का डोज मिलेगा.
Weekend Must Watch Movies & Series: ऑफिस की मीटिंग से लेकर घर के काम तक के चक्कर में पूरे हफ्ते की भागदौड़ में आप बहुत थक गए होंगे. अब ऐसे में वीकेंड पर घर बैठकर फुल एंटरटेन होने का प्लान होगा, लेकिन एंटरटेनमेंट डोज के लिए कौन-सी फिल्में और सीरीज देखें, यह समझ नहीं आ रहा होगा. ऐसे में हम आपके लिए शानदार फिल्मों और वेब सीरीज की धमाकेदार लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप आराम से मजे से देख पाएंगे.
इस धमाकेदार लिस्ट में हम रोमांस, सस्पेंस, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर फिल्मों के ऑप्शन लेकर आए हैं. अगर आप ओटीटी खोलते ही कंफ्यूज हो जाते हैं, तो हम आपकी परेशानी कम कर सकते हैं और आपको बता सकते हैं कि इस वीकेंड आपको क्या देखना चाहिए और क्या नहीं. तो आइए, आपकी वॉचलिस्ट में धमाकेदार फिल्में-सीरीज शामिल करते हैं.
'खलीफा: द रूलर'
इस वीकेंड आप सबसे पहले पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन ड्रामा मलयालम फिल्म 'खलीफा: द रूलर' देख सकते हैं, जो प्राइम वीडियो पर मौजूद हो चुकी है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नील नितिन मुकेश भी नजर आएंगे. इतना ही नहीं, मोहनलाल और टोविनो थॉमस का कैमियो भी देखने को मिलेगा. इस फिल्म की कहानी एक कपड़े की दुकान चलाने वाले नौजवान की है, जिसे मजबूरी में स्मगलिंग और अपराध की दुनिया में उतरना पड़ता है. इसका डायरेक्शन वैसख उर्फ एबे अब्राहम ने किया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म देखने वाले दर्शकों ने इसकी काफी तारीफ की थी. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इसे हिंदी वर्जन में भी देख पाएंगे.
रिपोर्टिंग लाइव
अगर आपको क्राइम ड्रामा देखना पसंद है, तो आप परिणीति चोपड़ा, देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, शेखर सुमन और आदिल हुसैन की फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' को जरूर देख सकते हैं. फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने एक जर्नलिस्ट और देवेन भोजानी ने एक कैमरामैन का किरदार निभाया है. इस फिल्म की कहानी एक बहादुर जर्नलिस्ट संध्या यादव और कैमरामैन विनोद की है. दोनों मिलकर एक ताकतवर सिंडिकेट द्वारा चलाए जा रहे खतरनाक और गैर-कानूनी सैंड माइनिंग रैकेट का भंडाफोड़ करते हैं. अब आगे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.
आवारापन 2
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' अगर आप थिएटर में नहीं देख पाए थे और अभी तक उसका इंतजार कर रहे थे, तो यह आखिरकार ओटीटी पर अब आ गई है. आप इस फिल्म को वीकेंड पर आराम से घर बैठे प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे. फिल्म में इमरान हाशमी के संग आपको दिशा पाटनी लीड किरदार में नजर आएंगी और शबाना आजमी भी आपको फिल्म में देखने को मिलेगी. इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2007 में आया था, जो कल्ट क्लासिक साबित हुआ था.
100 डेज ऑफ डिसेप्शन
अगर आपको कोरियाई सीरीज देखना पसंद है, तो आप '100 डेज ऑफ डिसेप्शन' देख सकते हैं. इस सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 अक्टूबर से देख पाएंगे. यह सीरीज 16 एपिसोड की है, जिसमें आपको किम यू-जंग, पार्क जिन-यंग, किम ह्मोन-जू और ली मू-सेंग नजर आएंगे. इसका निर्देशन यू-इन-सिक ने किया है.
एनिमल्स
इस वीकेंड आप अपनी वॉचलिस्ट में थ्रिलर फिल्म 'एनिमल्स' को भी शामिल कर सकते हैं. इसे आप हिंदी के साथ अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में भी देख पाएंगे. फिल्म में आपको एक मेयर पद के उम्मीदवार और उनकी पत्नी की कहानी देखने को मिलेगी. इन दोनों की जिंदगी में नया मोड़ तब आता है, जब इनके बेटे को फिरौती के लिए किडनैप कर लिया जाता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.
आईज
अगर आप क्राइम ड्रामा देखना चाहते हैं, तो आप अपनी लिस्ट में एक मलयालम फिल्म 'आईज' शामिल कर सकते हैं. इसकी कहानी पुलिस अफसर टीना सेबेस्टियन के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे आप सोनी लिव पर देख पाएंगे. इसकी कहानी भी आपको काफी पसंद आएगी.