App

सलमान खान vs ट्रोल्स! कैटरीना कैफ की बॉडीशेमिंग पर बयान के बाद विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन वायरल

सलमान खान ने हाल ही में पैपराजी के एक रवैये पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने फीमेल आर्टिस्ट की ऐसी तस्वीरें लेने पर सवाल उठाया, जो उन्हें अंकम्फर्टबल करती हैं. सलमान ने कहा कि कैमरे के सामने होने का मतलब ये नहीं कि किसी की प्राइवेसी और सम्मान को नजरअंदाज किया जाए. वहीं अब एक्टर के इस बयान के बाद विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन सामने आया है.

सलमान खान vs ट्रोल्स! कैटरीना कैफ की बॉडीशेमिंग पर बयान के बाद विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन वायरल
Image Credit: कैटरीना कैफ की बॉडीशेमिंग पर बयान के बाद विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड में जब भी सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का नाम साथ में लिया जाता है, तो दोनों के बीच हुआ पुराना विवाद याद आ जाता है. दोनों के बीच वो विवाद इस हद तक बढ़ गया था कि उन्हें फिर कभी एक दूसरे के बारे में चर्चा करते हुए नहीं देखा गया. लेकिन हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान के एक बयान पर अपना रिएक्शन दिया है, जिसने तुरंत ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल हाल ही में सलमान खान ने 'बिग बॉस' सीजन 20 के वीकेंड के वार के दौरान ट्रोलर्स की क्लास लगाई थी, जिसपर रिएक्शन देते हुए विवेक ओबेरॉय ने उनका सपोर्ट किया और कहा कि लोगों को निगेटिव चीजों में उलझने के बजाए अपनी जिंदगी में अच्छी और पॉजिटिव बातें करना चाहिए.

एक बातचीत के दौरान विवेक ओबेरॉय से सलमान खान के ट्रोलर्स को जवाब देने को लेकर सवाल किया गया. इस पर विवेक ने कहा, 'ट्रोलिंग करना भी नहीं चाहिए, ट्रोलिंग नेगेटिव चीज है, पॉजिटिव काम इतने हैं लाइफ में करने के लिए, क्या नेगेटिव में पड़े हो.' विवेक का ये बयान इसलिए भी खबरों में छा गया, क्योंकि कुछ ही दिन पहले सलमान खान ने नेशनल टीवी पर ट्रोलर्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी.

कैटरीना के बचाव में सलमान ने कही थी बात

सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने सवाल किया कि मां बनने वाली हर महिला को आखिर क्यों ट्रोल किया जाता है. सलमान ने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना नॉर्मल बात है और जब कैटरीना दोबारा काम पर लौटेंगी तो वो फिट हो जाएंगी. उन्होंने ये भी कहा कि इस समय कैटरीना अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं.

पैपराजी की तस्वीरों पर भी भड़के सलमान

सलमान ने सिर्फ ट्रोलर्स की बात नहीं की, बल्कि एक्ट्रेसेस की पीछे से खराब तस्वीरें लेने को लेकर पैपराज़ी पर भी सवाल उठाए. उनका कहना था कि वूमन्स की तस्वीरें खींचते समय सम्मान और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए. सलमान का ये बयान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना. कई लोगों ने उनके इस रुख पर अपना-अपना रिएक्शन शेयर किया है. इसी दौरान सलमान ने अपनी उम्र को लेकर होने वाली ऑनलाइन ट्रोलिंग पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'बेशक, मैं 60 साल का हूं यार.'

katrina kaif

सलमान ने कहा कि कोई इंसान हमेशा एक ही उम्र का नहीं रह सकता. उन्होंने 'मैंने प्यार किया' के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि हर समय उसी उम्र में रहना संभव नहीं है. उनका कहना था कि लोग उन्हें बूढ़ा कहकर ट्रोल करते हैं, लेकिन वह ऐसी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते. गुस्से में सलमान ने अपनी कमीज और टोपी तक उतार दी और कैमरे के सामने अपना मेकअप भी पोंछ दिया. इसके बाद उन्होंने अपने फिट शरीर को दिखाते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया.

सोहेल और दूसरे लोगों की ट्रोलिंग पर भी बोले

सलमान ने अपने भाई सोहेल खान और दूसरे लोगों को लेकर सोशल मीडिया पर की जाने वाली टिप्पणियों पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने ट्रोल करने वालों से कहा कि किसी का मजाक उड़ाने से पहले उन्हें खुद और अपने परिवार को देखना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि लोग जितना मजाक उड़ाना चाहते हैं, उड़ाते रहें, वह इन चीजों को लेकर परेशान नहीं होते हैं.

विवेक और सलमान का पुराना विवाद

विवेक ओबेरॉय और सलमान खान का पुराना विवाद बॉलीवुड के पॉपुलर विवादों में रहा है. विवेक और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की खबरें 'क्यों! हो गया ना...' फिल्म के दौरान सामने आई थीं. इससे पहले ऐश्वर्या और सलमान भी रिश्ते में रह चुके थे. बाद में विवेक और सलमान के बीच पब्लिक तौर पर विवाद हुआ था, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रही. ऐसे में अब विवेक का सलमान के ट्रोलिंग के खिलाफ बयान देना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कैटरीना और सलमान का रिश्ता 

सलमान खान और कैटरीना कैफ ने 2000 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम कियाा. इसी दौरान दोनों के रिश्ते की खबरें भी सामने आई थीं. कैटरीना ने बाद में एक इंटरव्यू में सलमान को अपना पहला गंभीर रिश्ता बताया था. हालांकि, दोनों आगे चलकर अलग हो गए. कैटरीना ने साल 2021 में एक्टर विक्की कौशल से शादी की, अब सलमान के हालिया बयान और विवेक ओबेरॉय के रिएक्शन ने एक बार फिर पुराने रिश्तों और विवादों से जुड़ी बातों को हवा दे दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More