)
विवेक ओबेरॉय और नित्या मेनन की नई फिल्म मिस्टर एंड मिसेज ग्रे का नया पोस्टर जारी हो गया है. सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा में विवेक ओबेरॉय और नित्या मेनन लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन अंकुर पजनी और विशाल रंजन ने किया है. पहली बार पर्दे पर विवेक और नित्या की जोड़ी नजर आएगी. फिल्म का प्रोडक्शन वेवबैंड के बैनर तले हो रहा है.
फिल्म का पोस्टर काफी थ्रिल, डार्क और साइकोलॉजिकल थीम पर आधारित है. फिल्म के पोस्टर को विवेक और नित्या के चेहरे को मिक्स करके नया सिंगर चेहरा बनाया है. फिल्म को पोस्टर से धोखा, मर्डर, मिस्ट्री और इंसानी दिमाग के काले पहलुओं का संकेत देता है. फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान के आसपास की है, जो बड़े धोखे और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बीच फंसा है. विवेक की फिल्म 11 दिसंबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी.
VIVEK OBEROI - NITHYA MENEN: 'MR & MRS GREY' RELEASE DATE ANNOUNCED... A tale of secrets, suspense, and unexpected twists... #MrAndMrsGrey arrives in cinemas on 11 Dec 2026. The film stars #VivekAnandOberoi, #NithyaMenen, #AshishVidyarthi, and #ShreyaSharma. Ditected by Ankur Pajni and Vishal Ranjan Mishra... Produced by A Jhunjhunwala and Shikha Karan Ahluwalia... A Waveband Production film. A Red Eye Studio release.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 3, 2026
विवेक ओबेरॉय पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं है. जल्द ही एक्टर मिस्टर एंड मिसेज ग्रे और रामायण फिल्म में नजर आएंगे. विवेक ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से की थी. उसी साल उनकी रोमांटिक फिल्म साथिया रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. यंग लोगों को विवेक की फिल्म बहुत ही पसंद आई थी.
साल 2003 में उनके करियर की रफ्तार धीमी हो गई थी. साल 2003 में ऐश्वर्या राय और सलमान खान से जुड़े पर्सनल विवाद की वजह से विवेक ओबेरॉय के करियर पर असर पड़ा था. इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए. इसके बाद विवेक ने रियल एस्टेट में निवेश किया और खुद की प्रोडक्शन कंपनी शुरू की, आज के दिन में उनकी नेटवर्थ कई सुपरस्टार्स से ज्यादा है.
विवेक ओबेरॉय दिग्गज एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं. हाल ही में एक्टर ने निधि वंसदानी के यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में बताया कि वह विवेक की फोटो लेकर फिल्ममेकर्स के पास जाते थे. उन्हें फिल्मों में एक मौका मिले. एक्टर का कहना था कि विवेक के लिए फिल्मों में आने का मतलब था कि एक फिर से संघर्ष, लेकिन इस बारे बेटे के लिए संघर्ष करना था. उन्होंने बताया- मैं फिल्ममेकर्स के घर जाता था. ठीक वैसे ही जैसे मैं अपनी तस्वीर लेकर जाता था.
उस समय सुरेश ओबेरॉय राम गोपाल वर्मा के साथ काम कर रहे थे. जब उन्हें फिल्म कंपनी के बारे में पता चला, तो उन्होंने कंपनी फिल्म में विवेक को कास्ट करने की बात की, लेकिन वह एक बार विवेक को कास्ट करने से पहले देखना चाहते थे कि वह एक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं या नहीं.सुरेश ने विवेक के एक्टिंग इंस्टीट्यू का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद राम गोपाल वर्मा ने उन्हें फिल्म में कास्ट किया.