SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इंटीमेट सीन से पहले विशाल भारद्वाज से एक्ट्रेस ने पूछा था अजीब सवाल, फिल्ममेकर भी रह गए थे हैरान; बोले-ये क्यों पूछ रहे हो भाई?

फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने एक इंटीमेट सीन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि शूटिंग से पहले एक्टर ने उनसे बेहद अजीब सवाल पूछ लिया था. एक्टर के सवाल ने उस वक्त माहौल को थोड़ा असहज कर दिया था.

Written By Swati Singh
Published: Sep 22, 2026, 06:53 PM IST | Updated: Sep 22, 2026, 06:58 PM IST
Join

फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने इंटीमेट सीन की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एक बार एक्ट्रेस ने सीन को लेकर उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया था, जिससे वह खुद भी थोड़े असहज हो गए थे. इतना ही नहीं, विशाल को यही सवाल फिल्म के मेल एक्टर से पूछना पड़ा.

हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में विशाल भारद्वाज ने माना कि सेट पर इंटीमेसी डायरेक्टर उनका काम आसान बना देते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वो होते हैं तो उन्हें काम करने में पूरी आजादी मिलती है और पूरी तरह से आरामदायक होते हैं, क्योंकि वो इस तरह की चीजों और सीन को आसानी से संभाल लेते हैं.

विशाल भारद्वाज को आज भी याद है वो सवाल

विशाल भारद्वाज ने 'लस्ट स्टोरीज 3' में अपने सेगमेंट के अनुभव के बारे में भी बात की, इसमें अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ हैं. फिल्ममेकर ने बताया कि कैसे इंटीमेसी डायरेक्टर्स के आने से फिल्म सेट पर ऐसे सीन को संभालना आसान हो गया है.

फिल्ममेकर ने उस दिनों को याद करते हुए बताया जब इंटिमेसी डायरेक्टर ज्यादातर नहीं होते थे. उन्होंने कहा तब एक्टर्स से ऐसी बातें सीधे करनी पड़ती थीं, जिनसे सभी असहज महसूस कर सकते थे. उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि एक्ट्रेस मेरे पास आकर पूछती थीं, 'सर, सर क्या लिप-लॉक में टंग यूज होगी?' आप इस बारे में एक्टर से पूछ सकते हैं क्या? ये बहुत अजीब था. हालांकि, मैंने एक्टर से ये सवाल किया भी था. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितना अजीब था?'

विशाल भारद्वाज ने आगे कहा कि अब 'इंटिमेसी डायरेक्टर' की मौजूदगी से काफी हद तक यह असहजता दूर हो जाती है. इसे शानदार बताते हुए उन्होंने कहा कि इंटिमेसी डायरेक्टर सेट पर माहौल को सहज बनाते हैं और फिल्ममेकर्स और एक्टर्स को इंटिमेट सीन को ज्यादा आसानी से करने में मदद करते हैं.

फिल्ममेकर को 'लस्ट स्टोरीज 3' के अपने सेगमेंट की शूटिंग के दौरान एक और फ़ायदा हुआ. उनके लीड एक्टर्स पहले से ही एक-दूसरे के साथ सहज थे. यहां बात कर रहे हैं, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ. बता दें कि दोनों शादीशुदा हैं.  विशाल भारद्वाज ने बताया कि एक्टर्स के बीच की केमिस्ट्री ने शूटिंग के दौरान असहजता को कम करने में मदद की. उन्होंने बताया, 'वे एक-दूसरे के साथ बहुत सहज थे, ज़ाहिर है क्योंकि वे पति-पत्नी हैं. इसलिए 50% असहजता तो वैसे ही खत्म हो गई.'

विशाल भारद्वाज ने शेयर किया लस्ट स्टोरीज का किस्सा

साथ ही विशाल ने बॉडी डबल्स से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया. एक शॉट के लिए कैमरा अदिति के पैरों पर फोकस था, जबकि सिद्धार्थ को घुटनों के बल चलना था. दोनों एक्टर्स के लिए डबल्स का इंतज़ाम किया गया था. लेकिन अदिति ने तय किया कि वह खुद ही यह शॉट करेंगी. विशाल भारद्वाज ने याद करते हुए कहा, 'हमारे पास उन दोनों के लिए डबल्स थे. तो एक शॉट में जैसा कि आप जानते हैं, कैमरा उनके पैरों पर था और सिद्धार्थ को घुटनों के बल चलना था. जब अदिति ने यह देखा तो कहा, 'लेकिन मेरे पैर इतने मोटे नहीं हैं.'

आखिरकार अदिति ने खुद ही शॉट करने पर जोर दिया, जबकि सिद्धार्थ ने भी अपना हिस्सा निभाया. बता दें कि 'लस्ट स्टोरीज़ 3' नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फ़्रैंचाइज़ी का थर्ड पार्ट है. इस फिल्म में विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित चार कहानियां शामिल हैं. इसमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अली फजल और राधिका मदान भी हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES