SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ना पलक झपकी, ना ली सांस... 15 मिनट बाद आंखों से छलके आंसू, विद्युत जामवाल को देख दंग रह गए लोग

Vidyut Jammwal Viral Video: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कारनामा किया कि हर कोई उन्हें देखने के बाद हैरान रह गया. करीब 15 मिनट तक एक्टर ने सांस रोककर बिना पलक झपकाए बैठे रहे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 05, 2026, 10:49 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 10:50 PM IST
Image Credit: विद्युत जामवाल की आंखों से छलके आंसू (एआई फोटो)
Join

Vidyut Jammwal Viral Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल अक्सर अपने स्टंट्स और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद लोग कुछ देर के लिए समझ ही नहीं पाए कि आखिर एक्टर को क्या हुआ. हाल ही में विद्युत जामवाल की हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ. इस इवेंट में वे करीब 15 मिनट तक एकटक बैठे रहे. इस दौरान न तो उन्होंने अपनी आंखें झपकाईं और न ही सांस ली. उन्हें देखने के बाद पहले तो वहां बैठी ऑडियंस समझ नहीं पाई कि क्या हुआ उन्हें. कुछ को लगा कि वह किसी तरह का मेडिटेशन कर रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, तो हर किसी की नजरें टिकी रह गईं.

15-20 मिनट तक नहीं झपकाई पलक

करीब 15 मिनट बाद उनके पैरों में हल्की कंपन दिखाई देने लगी और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. तभी वहां मौजूद लोगों को अंदाजा हुआ कि विद्युत जामवाल इतने लंबे समय से अपनी सांस रोककर बैठे हुए थे. इस नजारे को देखने के बाद फैंस और मीडिया हैरान रह गए. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस हैरान हो गए हैं.

देंखे वायरल वीडियो

'स्ट्रीट फाइटर' ट्रेलर लॉन्च इवेंट

दरअसल, हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में विद्युत जामवाल धल्सिम का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस इवेंट के दौरान विद्युत ने अपने किरदार और हॉलीवुड सफर के बारे में बताया कि बचपन में उन्होंने वीडियो गेम नहीं खेले, क्योंकि उनका ध्यान स्पोर्ट्स में काफी ज्यादा था. उनके मुताबिक, शायद यही वजह रही कि आगे चलकर उन्हें 'स्ट्रीट फाइटर' में काम करने का मौका मिला. विद्युत जामवाल ने आगे बताया कि उन्होंने पूरी जिंदगी इस किरदार के लिए काफी मेहनत की और फिल्म में काम करने के दौरान उन्हें 50 सेंट, WWE रेसलर्स और कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला.

एक्टर को कैसे मिला धल्सिम का किरदार?

एक्टर ने आगे बताया कि फिल्म के डायरेक्टर ने उनके पुराने काम को बेहद करीब से देखा था. उन्होंने पिछली फिल्में देखने के बाद ही धल्सिम के किरदार के लिए चुना है. किरदार की तैयारी में उनके लिए सबसे बड़ा सवाल सिर मुंडवाने का था, लेकिन मेकर्स ने शानदार प्रोस्थेटिक्स तैयार किए और फिर इसकी जरूरत नहीं पड़ी.

वहीं विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के तरीके पर बात करते हुए बताया कि हॉलीवुड में समय की पाबंदी है. वहां बड़ा से बड़ा स्टार भी तय समय पर सेट पर पहुंच जाता है. सेट पर करीब 300 लोग काम करते हैं और सभी तय समय के मुताबिक सेट पर पहुंच जाते हैं. विद्युत जामवाल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर कोई एक मिनट भी लेट आता है तो प्रोडक्शन की तरफ से फोन आ जाता है कि कहीं वह अस्पताल तो नहीं है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें कि विद्युत जामवाल की फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कैलिना लियांग, WWE स्टार रोमन रेंस यानी जो अनोआई, डेविड डेस्टमालचियन, कोडी रोड्स, एरिक आंद्रे, एंड्रयू शुल्ज, 50 सेंट और जेसन मोमोआ जैसे सितारे नजर आएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES