SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'पता नहीं कल मैं यहां रहूंगा या नहीं...' निधन की खबरों के बीच नाना पाटेकर के वो आखिरी शब्द, सुनकर रो पड़ेंगे फैंस!

Nana Patekar: गोवा हॉस्पिटव के डॉक्टरों ने तकरीबन पौने घंटे तक नाना पाटेकर को बचाने और होश में लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तमाम कोशिशें नाकाम रहीं. आखिरकार 8 अक्तूबर, 2026 की सुबह उन्होंने हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद लीं और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 08, 2026, 10:06 AM IST | Updated: Oct 08, 2026, 10:46 AM IST
Image Credit: निधन की खबरों के बीच नाना पाटेकर के वो आखिरी शब्द
Join

हिंदी सिनेमा के महान कलाकार नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर, 2026 गुरुवार को गोवा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें बचाने और होश में लाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन सभी कोशिशें फेल हो गईं और वो हम सभी को छोड़कर चले गए.  इस बीच नाना एक कार्यक्रम के लिए गोवा में थे, जहां उन्होंने 4 अक्तूबर, 2026 को डोना पाउला में उन्हें आखिरी बार देखा गया था. इस प्रोग्राम में नाना ने न सिर्फ नाचा-गाया, बल्कि एक भावुक कर देने वाली स्पीच भी दी, जिसमें उन्होंने अपने आखिरी दिनों का जिक्र किया था. अब महज 4 दिन बाद इन शब्दों को सुनकर फैंस की आंखे नम हो गई हैं.

पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित नाना पाटेकर ने रविवार को ताज सिदादे डी गोवा, डोना पाउला में आयोजित सम्राट क्लब इंटरनेशनल, स्टेट-I के स्थापना समारोह में भाग लिया. राजश्री ए. खांडेपारकर को उनके निदेशक मंडल के साथ 2026-27 के लिए राज्य अध्यक्ष के रूप में पद भार ग्रहण कराया गया. इस प्रोग्राम में एक्टर ने कई इमोशनल कर देने वाली बातें कहीं.

नाना के आखिरी शब्द

दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर निधन से ठीक 4 दिन पहले गोवा में सम्राट क्लब इंटरनेशनल के स्थापना समारोह को में दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने सफेद कुर्ता और सफेद गमछा पहना हुआ था, जैसे की वो आमतौर पर नजर आते रहे. एक्टर ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को याद करते हुए  कहा कि एक राजनेता के रूप में उनके काम करने के तरीके हमेशा तारीफ के लायक थे.

नाना ने अपनी स्पीच में आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं कल यहां रहूंगा या नहीं. हम सबको एक दिन जाना ही है. मुझे नहीं पता कि मैं कल यहां रहूंगा या नहीं. हर इंसान की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ जरूर आता है. लेकिन इससे पहले मुझे खुद से पूछना होगा कि 'क्या मैं वो कर पा रहा हूं, जो मैं करना चाहता हूं?'.

बचाने की लगातार कोशिश करते रहे डॉक्टर्स

मणिपाल अस्पताल के कैंसर ऑन्कोलॉजी हेड डॉ. शेखर सालकर ने एक्टर के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया और हर जरूरी कोशिश की, लेकिन बदकिस्मती से उन्हें बचाया नहीं जा सका. वहीं प्रोसेस को फॉलो करते हुए मेडिकल-लीगल केस (MLC) दर्ज कर लिया गया है और आगे पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

नाना की आखिरी फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें, तो नाना पाटेकर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ओ'रोमियो' में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और दिशा पटानी जैसे बड़े कलाकार शामिल थे. वहीं, उनके फैंस के लिए एक और खास फिल्म 'शक्ति शालिनी' लाइनअप में है. इस फिल्म में वो नई अदाकारा अनीत पड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे, जिसकी शूटिंग उन्होंने कुछ ही समय पहले पूरी की थी. भले ही वो आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन अपनी इन आखरी परफॉर्मेंस से वो ऑडियंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES