SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अपनों का साथ देना पड़ा भारी: CINTAA में आखिर क्यों मचा घमासान, रणवीर सिंह के सपोर्ट में बोलते ही क्यों निशाने पर आईं उपासना सिंह?

CINTAA Dispute: CINTAA के अंदर का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. एक्टर रणवीर सिंह का सपोर्ट करने पर एक्ट्रेस उपासना सिंह पर सवाल उठने लगे हैं. उन्हें बाकायदा नोटिस थमा दिया गया है. इसके साथ ही संस्था में पैसों की हेराफेरी और मनमाने फैसलों के कई बड़े खुलासे हुए हैं.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 01, 2026, 12:56 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 02:40 PM IST
Image Credit: रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं उपासना सिंह
Join

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) का अंदरूनी झगड़ा अब खुलकर सामने आ गया है. इस बार विवाद में एक्ट्रेस और CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह पर है. उपासना का कहना है कि जब उन्होंने फिल्म ‘डॉन 3’ विवाद के दौरान एक्टर रणवीर सिंह का खुलकर साथ दिया, तो ऑर्गेनाइजेशन के बाकी लोग उनसे नाराज हो गए. IANS से बातचीत में उपासना ने साफ कहा कि ऑर्गेनाइजेशन की जनरल सेक्रेटरी होने के नाते अपने ही साथी कलाकार के मुश्किल वक्त में खड़े होना उनका पहला फर्ज था, लेकिन इसी बात को लेकर उनसे जवाब मांगा गया.

उपासना ने खासतौर पर पूनम ढिल्लों के रवैये पर कड़े सवाल खड़े किए. उनका कहना है कि जब उन्होंने रणवीर सिंह की तरफदारी की, तो पूनम ढिल्लों को ये बात बिल्कुल रास नहीं आई और उन्होंने इस पर आपत्ति जता दी. उपासना ने कहा कि वे फेडरेशन की जनरल काउंसिल की एक्टिव मेंबर हैं. इस नाते हर जरूरी मीटिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेती हैं. उनके साथ विकास वर्मा और साहिबा चड्ढा भी इसका हिस्सा हैं. उपासना का आरोप है कि मीडिया के सामने ये बात छिपाई गई कि वे फेडरेशन का हिस्सा हैं, जबकि पूरी मीडिया को इस बात की पूरी जानकारी थी.

रणवीर सिंह को ‘धुरंधर’ बताने पर मिला नोटिस

उपासना सिंह ने IANS से बातचीत में कहा, ‘रणवीर सिंह CINTAA के सम्मानित मेंबर हैं. ऐसे में जब वे किसी परेशानी में फंसे थे, तो उनका साथ देना मेरी जिम्मेदारी थी. मैंने मीडिया में सिर्फ इतना कहा था कि रणवीर सिंह एक ‘धुरंधर’ एक्टर हैं, जिन्होंने मंदी के दौर में पूरी इंडस्ट्री को फिर से पटरी पर लाने में बड़ी भूमिका निभाई है. मेरी ये बात जनता को बहुत पसंद आई और इंडस्ट्री ने भी सराहना की, लेकिन ऑर्गेनाइजेशन के कुछ बड़े लोगों को ये बात चुभ गई. पूनम ढिल्लों ने मुझसे पूछा कि मैं वहां क्यों गई और मुझे सीधे कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया’.

सेफ्टी या बड़ा खतरा: दिशा पाटनी की फौजी बहन की एयर पिस्टल वाली सलाह पर क्यों मचा घमासान? भड़के सेना के बड़े एक्सपर्ट्स

मनमाने फैसलों और पद बांटने का गंभीर आरोप

उपासना सिंह ने CINTAA के कामकाज के तौर-तरीकों पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, ‘बड़े फैसले लेते समय आम मेंबर्स की कोई राय नहीं ली जा रही है. सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी हेमंत पांडे एक बहुत अच्छे कलाकार हैं, लेकिन चूंकि उन्होंने मैनेजमेंट के गलत फैसलों पर ‘जी मैडम’ कहने से इनकार कर दिया, इसलिए उन्हें किनारे कर दिया गया. एक दिन अचानक बिना किसी नियम के मीटिंग बुलाई गई और हेमंत पांडे की जगह मिस्टर पेंटल को नया जॉइंट सेक्रेटरी बना दिया गया. ये सब कुछ नियमों को ताक पर रखकर किया गया, जो पूरी तरह गलत है’.

मेंबर्स की एफडी तोड़क‍र करंट अकाउंट में डालने की बात

एसोसिएशन के अंदर चल रही फाइनेंशियल गड़बड़ियों को लेकर भी उपासना ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि ऑर्गेनाइजेशन चलाने वाले लोगों को कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले एजीएम बुलानी चाहिए और सभी मेंबर्स से पूछना चाहिए, लेकिन कोई किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है. उपासना ने आरोप लगाया कि मेंबर्स की मेहनत की कमाई से बनी FD को बिना किसी सही इजाजत के तोड़ दिया गया और उस पैसे को सीधे करंट अकाउंट में डाल दिया गया. उपासना ने इसे बहुत बड़ा क्राइम बताया और कहा कि कलाकारों के पैसे के साथ खिलवाड़ हो रहा है.

‘डॉन 3’ से शुरू हुआ था यह पूरा बवाल

दरअसल, रणवीर सिंह से जुड़ा ये पूरा विवाद जून के महीने में शुरू हुआ था, जब उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ दी थी. मेकर्स का कहना था कि रणवीर के हटने से उन्हें भारी नुकसान हुआ. इसके बाद फेडरेशन ने रणवीर के खिलाफ काम न करने का फरमान जारी किया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया. जब रणवीर ने लीगल नोटिस भेजा, तो CINTAA और फेडरेशन आमने-सामने आ गए. इसी दौरान जब उपासना सिंह ने रणवीर के हक में आवाज उठाई, तो पूरा विवाद उनकी तरफ मुड़ गया और अब CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पूरी तरह बाहर आ चुकी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES