SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'उड़ता तीर' ही नहीं, नेपाल में बैन हो चुकी थी ये सुपरहिट फिल्म, एक सीन से मचा था बवाल

आयुष्मान खुराना की फिल्म उल्टा तीर रिलीज से पहले नेपाल में बैन हो गई है. इससे पहले दिलीप कुमार की सुपरहिट फिल्म को भी नेपाल में बैन कर दिया था. जिस वजह से काफी बवाल हुआ था.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 21, 2026, 08:39 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 08:43 PM IST
Image Credit: दिलीप कुमार की फिल्म कर्मा नेपाल में हुई थी बैन(फाइल फोटो)
Join

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर रिलीज को तैयार है. फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी जासूस की है जो कि भारत में आकर देशभक्त बन जाता है. आयुष्मान खुराना की स्पाई कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर को नेपाल में बैन कर दिया है. नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसका ऐलान किया है. ऐसा पहली बार नहीं है जब नेपाल में किसी इंडियन फिल्म को बैन कर दिया. इससे पहले नेपाल में दिलीप कुमार की सुपरहिट फिल्म को बैन कर दिया था.

आयुष्मान की फिल्म से पहले दिलीप कुमार की फिल्म हुई थी बैन

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म उड़ता तीर को सुरक्षा, शांति और व्यवस्था का नाम देते हुए नेपाल में बैन कर दिया गया है. इससे पहले दिलीप कुमार की फिल्म कर्मा को भी नेपाल में बैन किया गया था. कर्मा फिल्म का निर्देशन सुभाष गई ने किया था. कर्मा एक देशभक्ति एक्शन ड्रामा फिल्म थी. फिल्म में दिलीप कुमार, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर, श्रीदेवी, जैकी श्रॉफ और पूनम ढिल्लों थी.

नेपाल में हुआ था बवाल

 दिलीप कुमार की फिल्म सुपरहिट हुई थी. वहीं नेपाल में फिल्म को लेकर बवाल शुरू हो गया. फिल्म के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ. इसके पीछे का कारण फिल्म का एक सीन था. दरअसल फिल्म के एक सीन में नक्शा दिखाया गया था, जिसमें नेपाल को भारत का हिस्सा दिखाया गया था. नेपाल की जनता ने इसका विरोध किया था. जिसके बाद नेपाल सरकार ने फिल्म को बैन कर दिया था.

उड़ता तीर क्यों हुई बैन?

उड़ता तीर फिल्म से अभी रिलीज भी नहीं हुई है, ऐसे में नेपाल में फिल्म को बैन क्यों किया गया है. नेपाल की एक लोकल न्यूज वेबसाइट के मुताबिक सेंट्रल फिल्म सेंसर बोर्ड के अनुसार उड़ता तीर का कंटेंट नेशनल सिनेमा एक्ट 2026 की धारा के लगाई गई पाबंदियों के दायरे में आता है. जिस वजह से नेपाल में फिल्म को बैन किया गया है.

कब रिलीज हो रही है उड़ता तीर

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म उड़ता तीर 23 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. पहले फिल्म 9 अक्तूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म 23 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन आकाश ए कौशिक ने की है. फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और सिखिया एंटरटेनमेंट ने बनाया है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES