SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Traitors S2: 'मैं अभी तक जेल नहीं गई...' सुंदूस मुफाकिर ने मुनव्वर फारूकी पर फिर कसा तंज, कॉमेडियन के पलटवार से बढ़ा ड्रामा

The Traitors S2 Reunion: 'द ट्रेटर्स सीजन 2' का रियूनियन एपिसोड सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शो के दौरान मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मलहान के बीच काफी तीखी तकरार देखने को मिली थी, जिसने माहौल गर्म कर दिया. इस बीच सुंदूस मुफाकिर और मुनव्वर फारूकी के बीच भी अनबन होती नजर आई. वहीं हाल ही में रियूनियन एपिसोड के दौरान एक्ट्रेस ने कॉमेडियन के पास्ट को लेकर एक कमेंट पास कर दिया, जिसके बाद ड्रामा और भी ज्यादा बढ़ गया.

Written By Jyoti Rajput
Published: Sep 10, 2026, 06:23 AM IST | Updated: Sep 10, 2026, 07:19 AM IST
Image Credit: Traitors S2: 'मैं अभी तक जेल नहीं गई...' सुंदूस मुफाकिर ने मुनव्वर फारूकी पर फिर कसा तंज, कॉमेडियन के पलटवार से बढ़ा ड्रामा
Join

'द ट्रेटर्स सीजन 2' का रीयूनियन एपिसोड आते ही एक बार फिर मुनव्वर फारूकी सुर्खियों में छा गए. शो से उनका सफर भले ही पहले ही दिन खत्म हो गया था, लेकिन रीयूनियन में उनकी मौजूदगी ने पुरानी बहसों और विवाद को फिर से जिंदा कर दिया. मुनव्वर को सर्कल ऑफ शक से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट के तौर पर सबसे ज्यादा वोट मिले थे. उनके एविक्शन के वक्त भी काफी ड्रामा हुआ था और उन्हें कई कंटेस्टेंट्स ने मिलकर वोट आउट कर दिया था. अब करण जौहर ने रीयूनियन में मुनव्वर से सीधे पूछ लिया कि आखिर उनके हिसाब से शो में सबसे ज्यादा इनसिक्योर और हारे हुए लोग कौन थे? मुनव्वर ने बिना ज्यादा घुमाए-फिराए रिदा, प्रिस, हरमन, अभिषेक और अंश के नाम गिना दिए.

मुनव्वर ने आरोप लगाया कि रिदा, प्रिस और अंश ने मासूम बनने की कोशिश करते हुए काफी बेवकूफी भरा गेम खेला. वहीं उन्होंने खास तौर पर रिदा और हरमन के फैसले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि इन दोनों की वजह से उन्हें सच में काफी दुख हुआ था. वहीं रिदा को लेकर तो मुनव्वर ने यहां तक कह दिया कि वो उन्हें अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखना चाहते. यानी साफ था कि शो खत्म होने के बाद भी कुछ रिश्तों की कड़वाहट खत्म नहीं हुई थी.

मुनव्वर-अभिषेक फिर हुए आमने-सामने

अभिषेक मलहान के साथ भी अपनी पुरानी भिड़ंत के बारे में मुनव्वर फारूकी ने रीयूनियन एपिसोड में दोबारा बात की. दोनों ने एक-दूसरे को लेकर खूब बातें कहीं, जिससे माहौल कुछ देर के लिए काफी गर्म हो गया. मुनव्वर ने अभिषेक के गेम की तारीफ करते हुए कहा कि उसने पहले ही दिन से काफी अपफ्रंट और एग्रेसिव तरीके से गेम खेला और खुलकर अपनी बात रखी, लेकिन वो उनसे डरा हुआ था और ये बात उन्हें पसंद आई. कॉमेडियन की बात पर अभिषेक ने तुरंत पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अगर वो मुनव्वर से डरता होता, तो उन्हें रोते हुए बाहर नहीं ले जाता.

अभिषेक ने साफ शब्दों में कहा कि वो मुनव्वर से नहीं डरते और अब उन्हें ये सब बंद कर देना चाहिए, क्योंकि ये सिर्फ एक गेम था और इसे पर्सनल नहीं बनाना चाहिए. अभिषेक ने ये भी आरोप लगाया कि मुनव्वर ने उनके खिलाफ नफरत वाली स्टोरी फैला रहे हैं. दोनों के बीच बहस बढ़ती गई और पुराने गिले-शिकवे फिर सामने आने लगे.

क्रिस्टल बनीं मुनव्वर की ढाल

इस पूरे विवाद में क्रिस्टल डिसूजा ने अपने दोस्त मुनव्वर का खुलकर साथ दिया. मुनव्वर ने साफ-साफ कहा कि वो अभिषेक की वजह से नहीं, बल्कि रिदा और हरमन के धोखे से दुखी हुए थे. इसके बाद क्रिस्टल ने अभिषेक को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि वफादारी नाम की भी कोई चीज होती है और हर बात को इस तरह पेश करना सही नहीं है. क्रिस्टल ने अभिषेक से पूछा कि आखिर वो बार-बार ये क्यों कह रहे हैं कि उन्होंने मुनव्वर को रुलाया. उनके मुताबिक ऐसी बातें अभिषेक की अपनी इनसिक्योरिटी को दिखाती हैं. यहां तक कि क्रिस्टल ने ये भी कह दिया कि उन्होंने मुनव्वर के लिए अपना बदला ले लिया है. उनकी बातों से साफ था कि वो मुनव्वर के साथ अपनी दोस्ती को लेकर काफी सीरियस हैं. इसलिए उन्होंने अपने दोस्त का बदला लेते हुए गेम में अभिषेक का मर्डर कर दिया था.

आखिर में खत्म हुई मुनव्वर-अभिषेक की दुश्मनी

मुनव्वर और अभिषेक की बहस काफी तीखी रही, लेकिन स्टोरी का क्लाइमैक्स थोड़ा इमोशनल अंदाज में हुआ. मुनव्वर और अभिषेक ने आखिरकार एक-दूसरे को गले लगाया और शो की पुरानी दुश्मनी खत्म करने का फैसला किया. करण जौहर भी दोनों के साथ इस पल का हिस्सा बने और उन्हें गले लगाया. यानी जिस रीयूनियन में पुरानी लड़ाइयां फिर से भड़कती नजर आईं, उसी में आखिरकार एक दुश्मनी का अंत भी हो गया.

सुंदूस का तंज और फिर छिड़ी नई बहस

इसी बीच सुंदूस मुफाकिर और मुनव्वर फारूकी के बीच भी पुरानी अनबन फिर चर्चा में आ गई. HT के एक इंटरव्यू के दौरान सुंदूस ने मुनव्वर के पास्ट को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसने माहौल को फिर गरमा दिया. एक्ट्रेस ने तंज कसते हुए कहा, 'कम से कम मैं जेल तो नहीं गई, जब जेल जाऊंगी तो मैं भी सोच-समझकर बोलना सीख जाऊंगी.' उनके इस बयान को सीधे तौर पर मुनव्वर के अतीत पर निशाना माना गया. एक्ट्रेस ने ये कमेंट उस समय किया, जब मुनव्वर ने उनकी सीरियस बात पर हंस दिया, जिसपर सफाई देते हुए कॉमेडियन ने कहा कि वो सुंदूस की बहादुरी से काफी इंप्रेस हैं क्योंकि वो हर बात को बिना सोचे-समझे बोल देती हैं.

मुनव्वर की इस बात पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो अभी तक जेल नहीं गई हैं और जब वो जाएंगी तो वो भी सोच-समझकर बोलना सीख जाएंगी. इसके बाद दोनों के बीच विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया. लेकिन मुनव्वर ने इस बात को संभालते और एक्ट्रेस को जवाब देते हुए कहा कि वो अल्लाह से दुआ करते हैं कि वो कभी जेल न जाएं. इस तीखी तकरार के बाद ये तो साबित हो गया कि मुनव्वर का गेम भले ही पहले दिन खत्म हो गया था, लेकिन रीयूनियन ने साबित कर दिया कि उनकी कहानी अभी भी खत्म नहीं हुई है. कभी अभिषेक से भिड़ंत, कभी रिदा-हरमन से नाराजगी और अब सुंदूस का तंज-मुनव्वर एक बार फिर 'द ट्रेटर्स' की सबसे पॉपुलर पर्सनैलिटी बने हुए हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES