The Traitors S2 Reunion: द ट्रेटर्स सीजन 2 का रियूनियन एपिसोड सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शो के दौरान मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मलहान के बीच काफी तीखी तकरार देखने को मिली थी, जिसने माहौल गर्म कर दिया. इस बीच सुंदूस मुफाकिर और मुनव्वर फारूकी के बीच भी अनबन होती नजर आई. वहीं हाल ही में रियूनियन एपिसोड के दौरान एक्ट्रेस ने कॉमेडियन के पास्ट को लेकर एक कमेंट पास कर दिया, जिसके बाद ड्रामा और भी ज्यादा बढ़ गया.